एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बारिश रुकी, धूप खिली, 20 जिलों में हल्की वर्षा का अनुमान

Bihar Weather Update: राज्य के किसी भी जिले में अधिक वर्षा या भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि 20 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना बन रही है.

बिहार में मंगलवार से मॉनसून की स्थिति एक बार फिर कमजोर होती दिख रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में सक्रिय रूप से या अधिक वर्षा की संभावना नहीं है. हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा कुछ कुछ जिलों में दर्ज  हो सकती है. इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में धूप निकलने के साथ तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है.

किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं

आज मंगलवार को भी राज्य के किसी भी जिले में अधिक वर्षा या भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि राज्य के 20 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना बन रही है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, भभुआ, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद ,गयाजी,अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, पटना, पूर्णिया, कटिहार ,अररिया, सुपौल और किशनगंज जिला शामिल है.

इन जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा तो कहीं कहीं बहुत हल्की या बूंदाबांदी हो सकती है. इनमें कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली चमकने तथा तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे चलने का पूर्वानुमान है. इन सभी जिलों में भी वर्षा के साथ-साथ धूप निकलने और तापमान में भी वृद्धि रहने का पूर्वानुमान है.

हालांकि मॉनसून की कमजोरी बीते सोमवार की दोपहर से दिखने लगी. सोमवार को 12 बजे दिन के पहले राजधानी पटना सहित कई जिलों में वर्षा दर्ज हुई लेकिन उसके बाद बारिश में कमी आ गई. 12 बजे के पहले जो रिकॉर्ड दर्ज किए  उसमें सबसे अधिक गयाजी में 69.4 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज हुई. जबकि पटना जिले के नौबतपुर में 60 ,दानापुर 49.4, फुलवारी शरीफ 42.4, पटना शहरी क्षेत्र में 37.9, बिहटा 33.8, मनेर 33.4, मसौढ़ी 32.8 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई.

इसके अलावा सारण 53.4, भोजपुर 51.2, सिवान 41, नवादा 35.2अररिया 34.6, बक्सर 34.6 ,औरंगाबाद 33.5 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई. हालांकि सोमवार को शाम 8 बजे के बाद भी औरंगाबाद, गयाजी, अरवल, जहानाबाद और नवादा जिले में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

सबसे अधिक तापमान बाल्मीकि नगर में दर्ज

सोमवार को तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं रहे. सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस बाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया तो राजधानी पटना में 32.01 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वहीं अधिकांश जिलों में 31 से 32 डिग्री के बीच तापमान रहा. आज मंगलवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Bihar SIR: 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.11 प्रतिशत के दस्तावेज मिले- चुनाव आयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget