एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से भी मिलेगी राहत, जानें कब तक रहेगा मौसम खुशगवार

Bihar Rain Forecast: प्रदेश के 26 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट भी जारी हुआ है. बारिश के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है.

Bihar Weather update: काफी इंतजार के बाद बिहार में मानसून की बारिश एक बार फिर शुरू हो गई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है. पटना मौसम विभाग के अनुसार बारिश का ये सिलसिला 7 अगस्त तक जारी रहेगा और इस बीच कई जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है. प्रदेश में बुधवार को 14 और गुरुवार को 16 जिलों में मध्यम और भारी बारिश हुई, जिससे मौसम खुशगवार हो गया.

26 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

वहीं 2 अगस्त को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व इलाके में सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना बन रही है और इन इलाकों के सात जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इसमें किशनगंज, सुपौल, कटिहार ,पूर्णिया, मधेपुरा, अररिया और भागलपुर में भारी वर्षा के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है, जबकि राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के सभी जिले और उत्तर बिहार के जिलों में मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा दर्ज होने के साथ राज्य के सभी जिलों में वज्रपात से अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है. सहरसा, बांका, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, गया, अरवल, शेखपुरा, बक्सर, रोहतास और कैमूर, नालंदा, लखीसराय, नवादा, और भोजपुर में हल्की बारिश की संभावना है. 

बीते बुधवार के 12 बजे दिन से गुरुवार के दिन 12  बजे तक के रिकॉर्ड के अनुसार दक्षिण बिहार के बक्सर में सबसे अधिक वर्षा 190.4 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि नालंदा 116.4, दरभंगा में 102, सुपौल 87, राजधानी पटना के दनियावां में 78.6, भभुआ 72.6, रोहतास 72.4, सिवान 70.02, औरंगाबाद में 68.4 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा गंगानगर रोहतक हरदोई होते हुए बिहार के डेहरी से गुजर रही है. साथ ही एक द्रोणी रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल के पास बने चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर उत्तर पूर्व बिहार से होकर दक्षिण बांग्लादेश तक गुजर रही है. इन मौसमी घटकों के प्रभाव से अगले पांच से छह दिनों के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय रहेगी .

 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अुनसार 3 से 7 अगस्त तक बिहार के जिलों में अच्छी बारिश होगी. कई जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिनमें पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया समेत अन्य कई जिले शामिल हैं. 

 

पिछले 24 घंटे में तापमान का हाल 

बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में विभिन्न शहरों के तापमान में कमी आई है. राजधानी पटना में 1.9 डिग्री की गिरावट के साथ 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा. अन्य सभी जिलों में 34 डिग्री से 35 डिग्री के बीच तापमान रहा. दरभंगा में 36.2 डिग्री, मोतिहारी का 38 डिग्री, अररिया का 35.5 डिग्री, सुपौल का 35 डिग्री, मुंगेर का 35.7 डिग्री, वैशाली में 34.9 डिग्री, पूर्णिया में 34.6 डिग्री, जमुई में 34.3 डिग्री, बेतिया में 34 डिग्री, बांका में 33.5 डिग्री और औरंगाबाद में 32.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. वहीं राज्य में भारी बारिश को दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 12 लोगों की मौत भी हो गई है. 

बता दें कि बीते जुलाई महीने में बिहार मॉनसून की गतिविधि काफी खराब रही. हालांकि महीने की शुरुआत में कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहा, उसके बाद लगातार मानसून कमजोर रहा, जिस कारण पूरे महीने महीने भर में मात्र 241.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 29% वर्षा कम हुई. जबकि इस साल के जून और जुलाई मिलकर सामान्य से 37% वर्षा कम हुई है. जुलाई महीने में राजधानी पटना में 43% कम वर्षा हुई, लेकिन अगस्त महीने की शुरुआत से राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में मानसून सक्रिय होता दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक मानसून की गतिविधि पूरे राज्य में सक्रिय रहेगी. उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के कई जिलों में भारी वर्षा के साथ तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा का गर्ल्स हॉस्टल से संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget