एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट

Bihar Rain Forecast: मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों मौसम पूरी तरह सक्रिय है, राज्य के तमाम जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हो रही है. बीते 48 घंटों में तेज हवा और बारिश के बाद गर्मी से काफी राहत मिली है. हालांकि तेज बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आज रविवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.  

कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बिहार के अररिया किशनगंज, पूर्णिया, कैमूर, बक्सर और रोहतास में  समेत कुछ स्थानों पर  भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है. बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है. इसके अलावा अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद, सुपौल, मधेपुरा कटिहार और सहरसा में एक-दो जगहों पर तेज बारिश की संभानवा को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार कोसी, महानंदा, पुनपुन और सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है और बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है.

विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि बेवजह बाहर ना निकलें. वर्षा के समय घर के अंदर ही रहें. बाहर हों तो किसी पक्के मकान की शरण लें. मवेशियों और फसल को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है.  बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612/2294204/205 और टोल फ्री नंबर 1070  जारी किया है. इस नंबर पर कॉल करके मौसम विभाग से बाढ़ और बारिश से जुड़ी जानकारी ली जा सकती हैं. 

तापमान में भारी आई गिरावट

तेज हवा और बारिश के कारण राज्य के तमाम जिलों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बाल्मीकिनगर में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले पांच दिनों तक राज्य के तमाम जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नवादा में जहरीली शराबकांड में 50 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार,सालों से था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget