एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: राजधानी पटना में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Bihar Weather Update: बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की दोपहर को मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है. शहर में तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाने लगे, जिसके बाद झमाझम बारिश होने लगी. इससे शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, तेज आंधी के कारण राजधानी में भारी नुकसान भी हुआ है. पटना के कोतवाली थाने में एक सेड गिर गया, जिसमें कई गाड़ियां दब गई. शहर के सचिवालय, डीएम आवास के पास, राम गुलाम चौक, एयरपोर्ट रोड़ सहित कई इलाकों में पेड़ गिरने की सूचना है, जिसका असर राजधानी के यातायात व्यवस्था पर पड़ा है.

वहीं, राज्य के गोपालगंज, नालंदा में बारिश शुरू हो गई है. इसके अलावे पश्चिमी चंपारण, नवादा, गया, शेखपुरा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना है. इन जिलों के कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी संभावना है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश के उत्तरी भागों में पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 8 से 10 किमी ऊपर तक बना हुआ है. वहीं, दक्षिणी भागों में पछुआ एवं दक्षिण-पछुआ हवा का प्रवाह हो रहा है.

दक्षिण बिहार के कई जिलों में लू चलने की भी चेतावनी

इसके साथ एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान से पश्चिम असम तक दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल से होकर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार में बारिश की संभावना बन रही है. दूसरी ओर बिहार के दक्षिणी भाग के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद जिले में लू चलने की भी चेतावनी है. यहां दिन के तापमान में अगले 48 घंटों तक कोई खास परिवर्तन नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- Bihar DElEd Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जारी किया DElEd स्क्रूटनी परीक्षा का रिजल्ट, इस वेबसाइट से करें चेक

ये भी पढ़ें- सोनू ने सोनू की सुन ली... नालंदा के इस 11 साल के बच्चे का पटना के स्कूल में सोनू सूद ने की व्यवस्था, पढ़ें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget