एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश और वज्रपात को लेकर पटना IMD ने जारी की ये रिपोर्ट

Bihar Weather Today 8 September 2023: राज्य में सबसे अधिक तापमान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 37 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान नालंदा जिले में 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

पटना: बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार (8 सितंबर) को दक्षिण बिहार के चार जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इनमें कैमूर, रोहतास, गया और बांका जिला शामिल है. वहीं औरंगाबाद,  अरवल, जहानाबाद, पटना शेखपुरा, नालंदा, नवादा, भोजपुर और बक्सर जिले में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. उत्तरी बिहार के कुछ-कुछ जिलों में वज्रपात की चेतावनी दी गई है जबकि अधिकांश जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है.

गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में राज्य के 33 जिलों में मध्यम से लेकर हल्की वर्षा दर्ज की गई है. इनमें सबसे अधिक सुपौल में 53 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके अलावा मधेपुरा में 40.6 मिलीमीटर, नालंदा में 35.4, भागलपुर में 30.4, गोपालगंज में 30.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. पटना, वैशाली, कटिहार, खगड़िया, भभुआ, बक्सर, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, दरभंगा, गया, नवादा, समस्तीपुर, सीवान, सारण, अरवल,शेखपुरा और बेगूसराय में मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा दर्ज की गई है. कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा भी हुई है.

दक्षिण बिहार के तापमान में गिरावट

गुरुवार को वर्षा के साथ तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली. खास कर दक्षिण बिहार के तापमान में ज्यादा गिरावट हुई है. उत्तर बिहार का तापमान सामान्य रहा. राजधानी पटना में 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 37 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान नालंदा जिले में 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहा.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मॉनसून द्रोणी रेखा औसत समुद्र तल पर जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, बैतूल, गोंदिया, रायपुर और गोपालपुर से होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला है. इसके प्रभाव से आज राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में वर्षा की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में गैंगरेप, महिला के साथ 6 युवकों ने की दरिंदगी, 5 गिरफ्तार, एक अब भी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget