एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में अब प्रचंड गर्मी! 12 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Today: प्रदेश के उत्तरी इलाकों के कुछ भागों में तेज हवा के चलने की संभावना है. इसके साथ ही मेघ गर्जन, हल्की बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. बिहार के कई हिस्सों में बुधवार (11 जून, 2205) को भीषण लू का प्रकोप रहा. राज्य भर में कम से कम 12 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Patna Meteorological Center) की ओर से यह जानकारी दी गई है. 

बक्सर में रहा सबसे अधिक तापमान

बीते बुधवार को जारी पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सर जिले में सबसे अधिक 42.8 डिग्री तापमान रहा. इसके अलावा गोपालगंज में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रोहतास के डेहरी में 41.5 डिग्री, भोजपुर में 40.8 डिग्री, पटना में 40.7 डिग्री, गयाजी और औरंगाबाद में 40.6 डिग्री, मोतिहारी में 40.5 डिग्री, वाल्मीकि नगर, सारण, दरभंगा में 40.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा. सीवान के जीरादेई में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोगों को गर्मी से बचने, ठंडक बनाए रखने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी है. 

हल्की बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

दूसरी ओर प्रदेश के उत्तरी इलाकों के कुछ भागों में आज 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है. इसके साथ ही मेघ गर्जन, हल्की बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि सुपौल, अररिया और किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों में गर्म और आर्द्र दिन रहने की चेतावनी है. आज भी कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रहने वाला है. 

हालांकि 48 घंटे बाद तापमान में गिरावट की संभावना है. प्रदेश में दो दिनों बाद लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है. शनिवार यानी 14 जून को पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की संभावना है.

(इनपुट पीटीआई भाषा से भी)

यह भी पढ़ें- Mahagathbandhan Meeting: …तो CM फेस पर लग जाएगी मुहर? तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आज महागठबंधन की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget