एक्सप्लोरर

Bihar Weather: औरंगाबाद, रोहतास सहित 5 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आपके जिले का क्या है हाल? जानें

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून सक्रिय है, लेकिन कुल मिलाकर 23% कम वर्षा हुई है. पटना सहित दक्षिण बिहार में भी हल्की या मध्यम वर्षा होगी. वहीं, अगले कुछ दिनों में मानसून कमजोर हो जाएगा.

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो अगस्त महीने में सामान्य से 9% अधिक वर्षा हुई है, लेकिन जून महीने में 52% और जुलाई महीने में 29% सामान्य से कम वर्षा होने के कारण अब तक राज्य में 23% समान्य से कम वर्षा हुई है. अगस्त महीने में वर्षा होने से किसानों को ज्यादा क्षति नहीं हुई. बीते शुक्रवार को भी राज्य में मानसून सक्रिय रहा तो आज शनिवार को राज्य के कुछ जिलों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है. खासकर राज्य के पश्चिमी इलाके ज्यादा सक्रियता की उम्मीद है.

राज्य के पश्चिमी इलाके के पांच जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिला शामिल है.

11 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की होगी वर्षा

इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम के सभी 11 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में भी आज हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ बादल छाए रहने की संभावना है. उत्तर बिहार में पश्चिमी इलाके को छोड़कर अन्य जिलों में मानसून का ज्यादा असर नहीं दिखेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बांग्लादेश था जो शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और पूर्वोत्तर झारखंड के आसपास एवं उसी स्थान पर चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. आज पश्चिम दिशा झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है 

मानसून की अक्षीय रेखा का पूर्वी भाग जो कल गया से गुजर रहा था आज डेहरी से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है. इन सभी मौसमी सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से राज्य में आज मानसून सक्रिय तो रहेगा परंतु धीरे-धीरे मॉनसून कमजोर होता जाएगा और अगले एक-दो दिनों के बाद बहुत ज्यादा कमजोर होने की संभावना है. अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य में वर्षा काफी कम होने की संभावना बन रही है.

तापमान में गिरावट 

बीते शुक्रवार को राज्य का मानसून सक्रिय रहा. खासकर राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में मानसून सक्रिय रहा. अधिकांश जिलों में झमाझम वर्षा होती रही. सबसे अधिक वर्षा गया में 105.4 मिलीमीटर दर्ज की गई जबकि गया के सभी प्रखंडों में भारी वर्षा यानी 65 मिलीमीटर से ऊपर दर्ज की गई है. इसके अलावा भागलपुर में 85.4, अरवल 81.2, रोहतास 80, मुंगेर 72.2, कटिहार 71.4, पटना 69.6, नवादा 68.2, बक्सर 68, समस्तीपुर 66.4, जमुई 65 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई. वहीं, शुक्रवार को राज्य में मानसून की सक्रियता के साथ-साथ तापमान गिरावट रहा. 

ये भी पढ़ें: हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से दो व्यक्ति की मौत! एक की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget