एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: फिलहाल कड़ाके की ठंड से निजात, अगले चार-पांच दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान गिरने के आसार

प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है. पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा चलने से पारे में गिरावट के साथ धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी. अभी सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा.

Bihar Weather News: प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ है और लोगों को दिन में अच्छी धूप मिल रही है. ऐसे में अभी कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात मिल गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई है. पटना में सुबह और शाम को ठंड बढ़ रही है. बीते बुधवार की बात करे तो यहां हवा की रफ्तार आठ से दस किमी प्रतिघंटे रही. इस कारण पटना में धुंध की स्थिति नहीं रही. आज भी मौसम साफ रहेगा.

सुबह में रहेगा मध्यम स्तर का कोहरा

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है. पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा चलने से पारे में गिरावट के साथ धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी. हालांकि, कड़ाके की ठंड के अभी आसार नहीं हैं. अभी सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा.

यह भी पढ़ें- अजब-गजब: चार महीने बाद 'प्रकट' हुई बेटी तो चौंके घरवाले, मरा हुआ समझकर कर चुके थे अंतिम संस्कार, जानें पूरा मामला

अभी सुबह और शाम में पड़ रही ठंड

आगे पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण कड़ाके की ठंड का असर देखा जाएगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को गया में घना कोहरा रहा. गया में दृश्यता चार सौ मीटर दर्ज की गई है. अगर राजधानी पटना की बात करें तो बुधवार को सुबह में मौसम साफ रहने के साथ शाम ढलते ही ठंड में बढ़ती दिखी. इसी तरह अल सुबह में भी ठंड है. हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया.

आज कैसा रहेगा तापमान?

पटना में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं. भागलपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां मौसम साफ है. दिन में अच्छी धूप रहेगी.

गया की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी सुबह में आंशिक रूप से बादल छाए हैं. मुजफ्फरपुर में अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक जा सकता है. यहां मौसम सुबह से साफ है.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Marriage: सगाई फिर कोर्ट मैरिज! 'पहेली' बनी तेजस्वी यादव की शादी, खुश नहीं हैं पिता लालू प्रसाद यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget