एक्सप्लोरर

बिहार: 94 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ, जल्द जारी होगा शेड्यूल

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सूबे की शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही नियोजन इकाईयों को नियुक्ति पत्र बांटने समेत सभी प्रक्रिया पूरी करने का शिड्यूल जारी किया जाएगा.

पटना: बिहार में करीब 94 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. इस संबंध में पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को स्पष्ट आदेश दिया कि 23 नवंबर 2019 से पहले सीटीईटी पास अभ्यर्थी ही नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करें.

बता दें कि पटना हाई कोर्ट के जज डॉ.अनिल कुमार उपाध्याय की सिंगल बेंच ने नीरज कुमार और अन्य की ओर से दायर याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाते हुए यह आदेश जारी किया है. सिंगल बेंच के इस आदेश के साथ ही उक्त बहाली मामले में होने वाली नियुक्ति पर लगी रोक भी खुद ब खुद खत्म हो गयी है.

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सूबे की शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही नियोजन इकाईयों को नियुक्ति पत्र बांटने समेत सभी प्रक्रिया पूरी करने का शिड्यूल जारी किया जाएगा. बता दें कि मामले में पिछले दिनों कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

मालूम हो कि सरकार गठन के बाद अब सरकार ने अपने चुनावी वादों को करने की शुरुआत कर दी है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में 2020-2025 तक 20 लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणा की गई है. साथ ही राज्य में सभी को फ्री कोरोना वैक्सीन लगाने के फैसले पर भी मुहर लगा है.

यह भी पढ़ें -

सीएम नीतीश से कांग्रेस की मांग- खत्म हो शराबबंदी कानून, उसी पैसे से युवाओं के लिए लगें कारखाने नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला, राज्य के लोगों को दिया जाएगा कोरोना का मुफ्त टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget