एक्सप्लोरर

नालंदा और रोहतास में हिंसा के बाद बोलीं राबड़ी देवी- बीजेपी के लोग करवाते हैं दंगा, RSS पर लगाया ये आरोप

Bihar News: राबड़ी देवी ने कहा कि BJP के लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो. सरकार जांच कराएगी जिसमें सच सामने आएगा.

Bihar Violence: बिहार में हुई हिंसा के बाद राष्ट्रीय जनता दल की नेता और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्व्यंसेवक संघ पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस का आदमी सब कुछ कर रहा है. सरकार जांच करवा रही है. जल्द ही चीजें सामने आएंगी.

राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा के लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो. सरकार जांच कराएगी जिसमें सच सामने आएगा. इसके अलावा पूर्व सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अमित शाह अपने उल्टा हो जाएंगे.

Bihar Violence: RJD ने मानी प्रशासन की लापरवाही! DM और SP के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

RJD नेता ने उठाए सवाल
उधर, बिहार की सत्तारूढ़ गठबंधन के दल राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और विधानसभा में उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने माना है कि दंगे को कंट्रोल करने में प्रशासन से चूक हुई है. इसके साथ ही उन्होंने DM और SP पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि दंगे की सारी प्लानिंग हुई और उनको पता भी नहीं चला, ये कैसे हो सकता है? 

आरजेडी के नेता जहां हिंसा के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. वहीं, बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने दावा किया है कि प्रशासनिक कुशलता की वजह से बिहार में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़कने से रोक दिया गया. उन्होंने विपक्ष के इन आरोप को सिरे से नकार दिया कि सरकार हिंसा को रोकने में विफल रही. चौधरी ने कहा कि सरकार और प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से वक्त रहते हिंसा की घटना पर काबू पा लिया गया. हालांकि, उन्होंने भी आरोप लगया कि बीजेपी ने बड़े पैमाने पर हिंसा की तैयारी की थी.

इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंसा पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत बिहार में हिंसा कराई गई है. जल्द ही हिंसा का सच सामने आएगा. सीएम ने कहा कि 2 लोग बिहार में इधर उधर कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में पेट्रोलिंग कर रही महिला पुलिस से मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार
पटना में पेट्रोलिंग कर रही महिला पुलिस से मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार
Bihar: MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस आमने-सामने, क्या टूट गया महागठबंधन?
बिहार: MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस आमने-सामने, क्या टूट गया महागठबंधन?
बिहार: मधुबनी कलेक्ट्रेट होगा नीलाम! 4.17 करोड़ का भुगतान बकाया, अब खरीदेगी यह कंपनी
बिहार: मधुबनी कलेक्ट्रेट होगा नीलाम! 4.17 करोड़ का भुगतान बकाया, अब खरीदेगी यह कंपनी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
Embed widget