एक्सप्लोरर

Bihar Violence: नालंदा और सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा मामले में 173 गिरफ्तार, अफवाह फैलाने वालों पर कसी जा रही है नकेल

Nalanda Violence: पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने बताया कि शनिवार और रविवार को हुई झड़पों के बाद दोनों जिलों में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.

पटना. बिहार पुलिस ने रामनवमी (Ramnavmi) जुलूस के दौरान नालंदा (Nalanda) जिले के बिहारशरीफ (Bihar Sharif) और रोहतास (Rohtas) जिले के सासाराम (Sasaram) में भड़के सांप्रदायिक तनाव के मामले में अब तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने लोगों से शांत रहने की अपील करते हुए बताया कि शनिवार और रविवार को हुई झड़पों के बाद दोनों जिलों में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि दोनों शहरों में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है 

 

गंगवार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. दोनों शहरों में सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस अफवाह फैलाने वालों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है. 

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में पुलिस ने सोमवार की शाम करीब सवा छह बजे 65 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद किया, लेकिन शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं. आगे की जांच जारी है.

सुरक्षा बलों की 26 से अधिक कंपनियां तैनात

बयान के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षाबलों की 26 से अधिक कंपनियां तनावग्रस्त वाले इलाके में तैनात किए जा चुके हैं. इनमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 19, सशस्त्र सीमा बल की तीन, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की एक और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तीन कंपनियां शामिल हैं. इन सभी को दोनों जिलों में अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है. 

...अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील

बिहार पुलिस ने नालंदा में बढ़ते तनाव के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को भी खारिज कर दिया. पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सोमवार को जारी एक वीडियो बयान में कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि नालंदा में पुलिसकर्मियों के हथियार लूट लिए गए, यह पूरी तरह निराधार है. 


अपने ही बम से घायल हुए थे 6 आरोपी

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार (30 मार्व) को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई झड़प शनिवार तक जारी रही. एक अप्रैल को रोहतास के सासाराम में हुए बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे. खबरों के मुताबिक धमाका अवैध विस्फोटकों को संभालने के दौरान हुआ. विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

 गंगवार ने कहा कि शनिवार को रात नौ बजे 6 व्यक्तियों के घायल होने की रिपोर्ट की पुष्टि के दौरान यह पाया गया कि अवैध विस्फोटक संचालन के दौरान वे स्वयं घायल हुए थे. इसका सासाराम में हुई झड़पों से कोई संबंध नहीं है. आगे की जांच जारी है. गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रविवार को सासाराम दौरा पिछले गुरुवार को हुई झड़पों के कारण रद्द कर दी गई थी. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Violence: बिहार सरकार ने विधानसभा में दी हिंसा पर जानकारी, बताया- सासाराम और बिहार शरीफ ही नहीं यहां भी हुआ टकराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget