एक्सप्लोरर

बिहार: सड़क निर्माण कार्य में मनमानी का ग्रामीणों ने किया विरोध, ठेकेदार पर लगाया ये आरोप

ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना जब त्रिवेणीगंज एसडीओ शेख जेड हसन को मिली, तो उन्होंने तुरंत बीपीआरओ रूपेश कुमार राय को घटनास्थल पर भेजा. मौके पर पहुंचे अधिकारी ने भी स्वीकार किया ग्रामीणों का विरोध सही है.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. निर्माण काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, जिससे काम बाधित हो गया. दरअसल, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत त्रिवेणीगंज बाजार के एनएच-327ई जनता रोड से वंशी चौक होते हुए मेला ग्राउंड तक लगभग 68 लाख 18 हजार रुपये की लागत से 1.680 किमी की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है.

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया

ग्रामीणों का आरोप है कि देर रात जब सभी ग्रामीण सो रहे थे, उस दौरान सड़क का निर्माण कर खानापूर्ति की गई है. सड़क निर्माण में घटिया सामान का प्रयोग किया गया है, जिस वजह से निर्माण के 24 घन्टे के अंदर ही सड़क टूटने लगी है. इसी बात का विरोध करते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के कार्य को रोक दिया.

मोटी कमाई करने में लगे संवेदक

ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी पर पिचिंग कर विभाग से मिलीभगत कर संवेदक सड़क निर्माण के नाम पर मोटी कमाई करने में लगे हैं. इधर, ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना जब त्रिवेणीगंज एसडीओ शेख जेड हसन को मिली, तो उन्होंने तुरंत बीपीआरओ रूपेश कुमार राय को घटनास्थल पर भेजा. मौके पर पहुंचे अधिकारी ने भी स्वीकार किया ग्रामीणों का विरोध सही है.

बीपीआरओ ने बताया कि घटिया सड़क निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर काम को रुकवाया है. प्रथम दृष्टया ग्रामीणों का आरोप बिल्कुल सही लग रहा है. एसडीओ को इस बाबत रिपोर्ट सौंपी जाएगी. हालांकि, बीपीआरओ के आने पर भी ग्रामीण शांत नहीं हुए, ऐसे में निर्माण कार्य करा रहे एजेंसी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज के एसडीओ विकास कुमार मौके पहुंचे. उन्हें भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. हालांकि, समझने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए.

यह भी पढ़ें -

वीणा देवी के घर पहुंचे नीतीश कुमार के दो करीबी नेता, LJP के सभी 'बागी' सांसदों से की मुलाकात

LJP में टूट पर बोले पशुपति पारस- पार्टी को तोड़ा नहीं, बचाया है; चिराग पासवान से कोई शिकवा नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget