एक्सप्लोरर

Bihar Vidhan Sabha Winter Session: बिहार विधानसभा में आज से शीतकालीन सत्र, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

Bihar Vidhan Sabha Winter Session 2024: विधानसभा का शीतकालीन सत्र काफी छोटा है लेकिन विपक्ष भी हंगामे की पूरी तैयारी में है. पढ़िए पांच दिनों के सत्र में क्या कुछ होगा.

Bihar Vidhan Sabha Winter Session News: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज (सोमवार) से शुरू हो रहा है. सत्र पांच दिनों का है. विधानमंडल का यह सत्र आज से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा. सुबह 11:30 बजे से सत्र शुरू होगा. राज्यपाल का अभिभाषण होगा. फिर बिहार विधानसभा के उपचुनाव में जीते सभी चार विधायकों को शपथ दिलाई जा सकती है. इसके बाद सरकार की ओर से द्वितीय पूरक बजट भी सदन के पटल पर रखा जाएगा.

कल 26 नवंबर को बिहार सरकार गैर सरकारी संकल्प को लेकर आएगी. 27 और 28 नवंबर सत्र के तीसरे दिन और चौथे दिन राजकीय विधेयक पेश किया जाएगा. सत्र के अंतिम दिन (29 नवंबर) 2024-25 के द्वितीय पूरक बजट पर चर्चा होगी. इसी दिन विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा और फिर सदन की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी.

नंदकिशोर यादव ने क्या कहा?

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा है कि यह शीतकालीन सत्र पांच दिवसीय है. सत्र छोटा जरूर है लेकिन महत्वपूर्ण है. सत्र में सप्लीमेंट्री बजट पास किया जाएगा. साथ ही सरकार के कई बिल हैं जो पास किए जाएंगे. जो भी विधेयक का कार्य है वह इसमें निपटाए जाएंगे. विपक्ष हंगामा कर सकता है. इस पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हमने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. उन लोगों ने सहमति बनाई है और कहा है कि वह हमारा सहयोग करेंगे. सुचारू रूप से सदन के संचालन में हमारी मदद करेंगे.

स्मार्ट मीटर और जमीन सर्वे को लेकर हो सकता है हंगामा

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष भी हंगामे की तैयारी में है. आरजेडी के नेताओं ने बताया है कि स्मार्ट मीटर पर एक बार फिर विधानसभा में जमकर हंगामा होगा. भूमि सर्वे में जो किसानों को परेशानी हो रही है इस मुद्दे को भी सदन में उठाया जाएगा. ऐसे में कहीं ना कहीं इन दो ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने का काम करेगी.

उधर एनडीए के लिए अच्छी खबर है कि उपचुनाव चार सीटों पर जीत मिली है. तरारी और रामगढ़ सीट से बीजेपी के विधायक जीतकर आए हैं. वहीं जेडीयू से एक विधायक बेलागंज से मनोरमा देवी जीतकर आई हैं. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम पार्टी की प्रत्याशी रहीं दीपा मांझी भी इमागंज से जीतकर आई हैं. ये सभी आज शपथ ग्रहण कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी का 'मिशन 2025' शुरू, अपने इस 'खास' को दी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget