एक्सप्लोरर

Bihar News: सदन में हंगामा कर रहे विपक्षी विधायक, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने दी ‘कार्रवाई’ की चेतावनी

बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने बीजेपी विधायकों को सदन में मर्यादा और शिष्टाचार का पालन करने की बात कही है. अवध बिहारी चौधरी ने अनुशासन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

Bihar Assembly Walkout: बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने शुक्रवार को बीजेपी विधायकों को सदन में मर्यादा और शिष्टाचार का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी. बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी विधायकों ने किसी भी मुद्दे पर चिल्लाने और सदन के वेषम में बार-बार आने की आदत डाल ली है जो सही नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बार-बार अनुरोध करने के बावजूद वे महत्वपूर्ण प्रश्नकाल के दौरान बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और यह 27 फरवरी से हो रहा है जिस दिन बजट सत्र शुरू हुआ था. उन्होंने सदन के अंदर विधानसभा कर्मचारियों के इस्तेमाल की जाने वाली मेज को कई बार पलटने का भी प्रयास किया है. यह सही आचरण नहीं है, यह अलोकतांत्रिक है.’’

सदस्यों के व्यवहार से निराश: बिहार विधानसभा अध्यक्ष
चौधरी ने कहा कि वह यह बता देना चाहते हैं कि अगर वे सदन में मर्यादा और शिष्टाचार का पालन नहीं करते हैं तो संसदीय मामलों के मंत्री से परामर्श करने के बाद दोषी विधायकों के खिलाफ निलंबन सहित उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के लिए वह मजबूर होंगे. अध्यक्ष ने नियमों के आचरण की विभिन्न धाराओं को भी उद्धृत किया जिसके तहत उन्होंने सदस्यों को कोई भी मुद्दा उठाने की अनुमति दी और कहा कि वह सदस्यों के व्यवहार से निराश हैं.

विपक्षी दल बीजेपी ने शुक्रवार को विधानसभा के अंदर हंगामा किया और दो बार बहिर्गमन (वॉकआउट) किया क्योंकि उन्होंने आम बजट पर बहस के दौरान कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान की कथित अपमानजनक और धमकी भरी भाषा के उपयोग को कार्यवाही से बाहर कर दिया गया. हंगामे के बीच बीजेपी के कई विधायक वेषम में चले गए.

मर्यादा का पालन कर BJP अध्यक्ष
विपक्षी सदस्यों की इस हरकत से अचंभित अध्यक्ष ने बीजेपी सदस्यों से सदन की मर्यादा का पालन करने को कहा. अंत में बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट किया. इससे पहले दिन में भी बीजेपी सदस्यों ने तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमले को लेकर वॉकआउट किया था.

ये भी पढ़ें: Holi 2023: होली पर बिहार पुलिस अलर्ट, छुट्टियां रद्द, गलती की तो पड़ सकते हैं लेने के देने, जानें क्या है गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget