एक्सप्लोरर

Bihar News: तो कैसे होगी बिहार में शराबबंदी? सीएम के ALTF जवानों को भी है 'पीने' का शौक, महिला सिपाही भी पीछे नहीं

Bihar Liquor Ban: मामला उजागर होने के बाद एसपी हर किशोर राय ने विशेष छापामारी टीम बनाई और खुद अपने नेतृत्व में छापामारी करने पहुंचे. तब जाकर पुलिस वालों की शराब तस्करी का खुलासा हुआ.

Anti Liquor Task Force: बिहार में कहने को तो 2016 से ही शराबबंदी है, लेकिन हकीकत में यहां शराब कभी बंद ही नहीं हुई, शराबबंदी वाले बिहार में महिला सिपाही और पुलिस अधिकारी ही शराबी बन गए. सीएम नीतीश के सपनों की वाट लगाते हुए ये पुलिसकर्मी शराब तस्करी में जुट गए. हम बात कर रहे हैं बिहार के जिला वैशाली की जहां, एसपी ने ऐसे सात पुलिसकर्मी पर एक्शन लिया है, जो शराब के सेवन में संलिप्त थे. 

नीतीश कुमार की पुलिस शराब में संलिप्त

शराब विरोधी कार्य बल टीम को बिहार सरकार ने शराबबंदी सफल बनाने के लिए लगाया है, लेकिन उसी टीम के कुछ सिपाही शराबी बन गए. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी सफल होने का सपना पूरा हो तो कैसे हो, उन्हीं की पुलिस शराब की चोरी करने लगी. जिले के एसपी को जब गुप्त सूचना मिल कि ALTF शराब तस्करों पर कार्रवाई कर शराब बरामद करती है, लेकिन आधा अधूरा ही जब्त कर सरकार को दिखाती है और बाकी शराब बेच देती है या खुद पी जाती है, तो उन्होंने एक्शन लिया.

मामला उजागर होने के बाद एसपी हरकिशोर राय ने विशेष छापामारी टीम बनाई और खुद अपने नेतृत्व में महुआ में छापामारी करने पहुंचे तो, पुलिस वालों की शराब तस्करी का खुलासा हुआ. आरोपी पुलिस अधिकारी और पुलिस जवान के आवास से शराब की बोतल और देसी शराब के पैकेट, जो हाल ही में बरामद किया गया था, जब्त किया गया. यानी कानून के रखवाले ही कानून के धोखा दे रहे थे. ऐसे पुलिसकर्मी और महिला सिपाही सहित सात लोगों पर एसपी ने एक्शन लिया है. 

 एसपी हर किशोर राय का क्या है कहना?

एसपी हर किशोर राय ने बताया कि महुआ थाना क्षेत्र के एएलटीएफ-तीन की टीम के जरिए विभिन्न छापेमारी में बरामद शराब में से कुछ शराब ये लोग अपने पास चोरी से रख लेते हैं. एएलटीएफ-तीन के आवासन स्थल पर छापेमारी की गई, जिसमें 32.50 लीटर देसी शराब एवं पातेपुर थाना क्षेत्र से जब्त विदेशी शराब की खेप की एक बोतल (500 एमएल) बरामद की गई. इसमें संलिप्त सभी सात पुलिसकर्मियों रामप्रवेश सिंह, महेश राय, निसार अहमद, मुकेश कुमार, प्रिया रानी, रत्नेश कुमार और चालक मंतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में महिला सिपाही और पुलिस अधिकारी सहित सात पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: नीतीश के नालंदा में डबल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी की हत्या के बाद शव को घर में जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget