एक्सप्लोरर

RJD के विधानसभा घेराव के दौरान पटना में जमकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां

लोगों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से पानी की बौछारें की गई. इसके बाद आरजेडी समर्थक उग्र हो गए. पथराव में पुलिस, पत्रकारों को चोटें आई हैं.

पटना: बिहार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से मंगलवार को बिहार विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना में जमकर हंगामा हुआ. इस बीच जमकर पथराव भी किया गया और पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ी गई. बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने मंगलवार को विधानसभा घेराव करने की घोषणा की थी, जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी. इसके बावजूद बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता गांधी मैदान के पास एकत्रित हो गए और विधानसभा की ओर बढ़ने लगे.

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप भी यहां पहुंचे, तब आरजेडी के नेता उत्साहित हो गए. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे हंगामा करते रहे. लोगों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से पानी की बौछारें की गई. इसके बाद आरजेडी समर्थक उग्र हो गए. इसके बाद प्रदर्शनकारी बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए. इस दौरान डाक बंगला पर पुलिस और समर्थकों के बीच पत्थरबाजी भी हुई. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया.

पथराव में पुलिस, पत्रकारों को चोटें आई हैं

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभ में आरजेडी समर्थकों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वे नहीं मानें और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इस पथराव में पुलिस, पत्रकारों को चोटें आई हैं. आरजेडी के नेताओं का कहना है कि पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्जं में कई कार्यकर्ता घायल हो गए. आरजेडी के प्रदर्शन को लेकर डाक बंगला चौराहे, गांधी मैदान के आसपास की अधिकांश दुकानें बंद हो गई. प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए.

यह भी पढ़ें-

हिरासत में लिए गए तेज प्रताप और तेजस्वी यादव, बिना अनुमति कर रहे थे प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरा में घर में घुसकर समाजसेवी को मारी गोली, मौत के बाद हंगामा
आरा में घर में घुसकर समाजसेवी को मारी गोली, मौत के बाद हंगामा
सीतामढ़ीः जिला पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, आरोपी का घर फूंका
सीतामढ़ीः जिला पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, आरोपी का घर फूंका
बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन बोले- 'बाढ़ राज्य के लिए नई स्थिति नहीं'
बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन बोले- 'बाढ़ राज्य के लिए नई स्थिति नहीं'
बिहार: SVU रेड में धनकुबेर निकला इंजीनियर, 3 करोड़ की मिली संपत्ति
बिहार: SVU रेड में धनकुबेर निकला इंजीनियर, 3 करोड़ की मिली संपत्ति

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
BRICS मेहमानों की थाली में जयपुर का शाही अंदाज, चांदी के खास बर्तनों में सर्व हो रहा खाना
BRICS मेहमानों की थाली में जयपुर का शाही अंदाज, चांदी के खास बर्तनों में सर्व हो रहा खाना
Sooryavanshi OUT, Samson IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
Sooryavanshi OUT, Samson IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
चीन का कौन है नंबर 2? जो जिनपिंग के साथ आया भारत, जानें
चीन का कौन है नंबर 2? जो जिनपिंग के साथ आया भारत, जानें
'हम किसी के खिलाफ नहीं', BRICS शुरू होते ही पीएम मोदी ने दिया US को मैसेज
'हम किसी के खिलाफ नहीं', BRICS शुरू होते ही पीएम मोदी ने दिया US को मैसेज
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
कौन हैं अखिलेश यादव के लंबी मूंछों वाले चाचा? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया था ताव
कौन हैं अखिलेश यादव के लंबी मूंछों वाले चाचा? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया था ताव
BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप
BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप
Embed widget