एक्सप्लोरर

Bihar Unlock-3: आज अनलॉक 2 होगा समाप्त, कल से बदलेंगे कुछ नियम, इन क्षेत्रों में अभी भी पाबंदी

23 जून से लेकर छह जुलाई तक बिहार में अनलॉक-3 शुरू, सोमवार को की गई घोषणा.बिहार में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में आई कमी को देखते हुए दी जा रही ढील.

पटनाः मंगलवार को अनलॉक-2 की अवधि समाप्त हो रही है. इसके साथ ही बुधवार 23 जून से लेकर छह जुलाई तक बिहार में अनलॉक-3 शुरू हो जाएगा. सोमवार को ही इसकी घोषणा की जा चुकी है. अनलॉक-3 में कई क्षेत्रों में राहत दी गई है तो कई क्षेत्रों में भी अभी भी पाबंदी है.  

सोमवार को अनलॉक-3 की हुई घोषणा के अनुसार सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल जाएंगे. दुकानें 7 बजे संध्या तक खुलेंगी जबिक नाइट कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. इसके अलावा पार्क और उद्यान को सुबह 6 बजे सुबह से 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है. नीते प्वाइंट में समझें कि किन क्षेत्रों में छूट दी गई और कहां है पाबंदी.

अनलॉक-3 में कुछ नियम बदले तो कुछ पहले की तरह

  • शादियों में अब 25 लोग शामिल हो सकेंगे. पहले यह संख्या 20 तक थी.
  • श्राद्ध कार्यक्रम में भी अब 20 की जगह 25 लोग हो सकेंगे शामिल.
  • नाइट कर्फ्यू अब रात के 9 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक रहेगा.
  • बैंकिंग सेवा, एटीएम से जुड़ी सेवाएं, सभी प्रकार के निर्माण कार्य पहले की तरह होते रहेगा.
  • ई-कॉमर्स से जुड़ी सारी गतिविधियां भी पहले की तरह जारी रहेंगी.
  • प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इंटरनेट सेवाएं, ब्रॉडकास्टिंग और टेलीकम्यूनिकेशन सेवाएं.
  • पेट्रोल पंप, एलपीजी, पेट्रोलियम से संबंधित खुदरा एवं भंडारण प्रतिष्ठान.
  • आवश्यक जरूरत की दुकानें जैसे फल, सब्जी और दूध, पीडीएस की दुकानें.
  • अब शाम के सात बजे तक खुलेंगी दुकानें.
  •  सभी कार्यालय 100 फीसद हाजिरी के साथ खोले जाएंगे.

इन क्षेत्रों में राहत के लिए करना होगा इंतजार

  • सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल के खुलने के लिए करना होगा इंतजार.
  • स्टेडियम, जिम, स्कूल और कोचिंग-कॉलेज को भी अभी रखा गया है बंद.
  • सभी धार्मिक स्थल के साथ खुले में हर तरह के समारोह पर प्रतिबंध.
  • शादियों में अभी भी डीजे पर पाबंदी, बारात पर भी रेहगी रोक.
  • सरकारी स्कूल या कॉलेजों में अभी नहीं ली जाएगी कोई भी परीक्षा.

बता दें कि धीरे-धीरे बिहार में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी आ रही है जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री लगातार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक कर समीक्षा कर रहे हैं. इसके बाद शर्तों के साथ धीरे-धीरे छूट दी जा रही है ताकि कोरोना संक्रमण की संख्या जो कम हो रही है वह बढ़ने ना लगे. अब बिहार में 23 जून से 6 जुलाई तक नियमों के साथ अनलॉक-3 शुरू किया जा रहा है.  

यह भी पढ़ें- 

बिहारः भोजपुर में घूस लेते पीरो के BEO गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget