एक्सप्लोरर

'विपक्ष को तथ्यों पर जाना चाहिए..., वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर बोले नित्यानंद राय

Minister Nityanand Rai: नित्यानंद राय ने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का उपयोग मुस्लिम समाज की महिलाओं, बच्चों और गरीबों के लिए हो सके, इस सोच के साथ इसमें संशोधन होना है. विपक्ष को समझना चाहिए.

Nityanand Rai On Waqf Board: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय शनिवार (10 अगस्त) को दिल्ली से पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट  पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने वक्फ बोर्ड मामले को लेकर कहा कि वक्फ बोर्ड के विषय में जो भी सरकार की सोच है और इसमें संशोधन का जो प्रावधान लाने की बात है. विपक्ष को उन तथ्यों पर जाना चाहिए. विधेयक अब जेपीसी में चर्चा के लिए गया है. उस पर विचार होगा. 

वक्फ बोर्ड पर क्या बोले नित्यानंद राय?

मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि किस प्रकार से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का उपयोग इस अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं और बच्चों के लिए और उनके समाज के गरीबों के लिए हो इस सोच के साथ इमें संशोधन होना था. यह मामला अब जेपीसी में चला गया है अब उसे पर चर्चा होगी उसे पर विचार होगा.

आरक्षण में क्रीमी लेयर मामले पर नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार ने स्पष्ट किया है और प्रधानमंत्री का भी विचार आया है कि बाबा भीमराव अंबेडकर साहब के एससी-एसटी की आरक्षण में जो प्रावधान है, उसमें क्रीमी लेयर नहीं है इसलिए एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर नहीं रहेगा. 

बांग्लादेश मामले पर कांग्रेस के हमला किए जाने पर उन्होंने कहा कांग्रेस की अलग सोच है, वह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. उनकी हर बात और उनकी हर सोच के तहत अपनी सत्ता की सोच ज्यादा होती है. प्रधानमंत्री और उनके नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार बांग्लादेश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. हिंदू वहां सुरक्षित रहें जो भी भारतीय वहां हैं, वह सुरक्षित रहें इसके लिए भारत सरकार के बड़े अधिकारी लगातार वहां से संपर्क में हैं. 

गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ के एडीजी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी भी बना दी है. गृह मंत्रालय से उसकी सूची भी जारी हो गई है और वह लगातार पूरी तरह से निगरानी बनाए हुए हैं. बीएसएफ वहां पर चौकस है बांग्लादेश में हिंदू और वहां रहने वाले सभी भारतीय सुरक्षित रहे सरकार चिंतित भी हैं और उचित कदम भी उठा रहे हैं और लगातार बांग्लादेश से संपर्क में भी है. 

तेजस्वी यादव की यात्रा पर और बिहार में चार जगह उपचुनाव है, इस पर नित्यानंद राय ने कहा कि चारों सीट एनडीए जीतेगी. तेजस्वी यादव पर कहा कि उनकी तो राजनीति यात्रा अब समाप्त हो गई है. उन्होंने अपने उपमुख्यमंत्री के काल में छह विभाग रखकर लूटने का काम किया यह बिहार की जनता ने देखा है, इसलिए उनकी यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. बिहार की जनता को एनडीए में विश्वास है.

'पीएम के विकास की गंगा बिहार में रही है'

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास की गंगा देश के साथ-साथ बिहार में भी बह रही है और बिहार में इंडिया का नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं. बिहार की जनता नीतीश कुमार की विकास योजना से प्रधानमंत्री की विकास योजना से लाभान्वित हो रहे हैं. लोगों को विकास चाहिए लोगों को अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित चाहिए, बिहार के लोग अब यह सोच रहे हैं. बिहार के लोग अब जात-पात राजनीति के बारे में नहीं सोच कर विकास के बारे में सोच रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम का होगा डोप टेस्ट? नीरज चोपड़ा की हार के बाद मनीष कश्यप की मांग

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget