एक्सप्लोरर

Supaul Mudslide: सुपौल में तिलयुगा नदी के किनारे मची चीख पुकार, मिट्टी धंसने से एक महिला और लड़की की मौत

Mudslide In Supaul: सुपौल में नदी किनारे मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत हो है गई. मरने वालों में एक महिला और एक लड़की शामिल है. घटना के बाद परिवार में सन्नाटा पसरा है.

Two Died in Supaul: बिहार के सुपौल में तिलयुगा नदी किनारे मिट्टी खोदने के दौरान शुक्रवार (17 मई) को बड़ा हादसा हो गया, जहां मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक एक महिला और एक लड़की शामिल है. मामला निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली का बताया गया है. घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया है.

मिट्टी खोदने गईं थीं दोनों महिला और लड़की

बताया जाता है कि निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली में नदी के किनारे दोनों मिट्टी खोदने गईं थीं. उसी दौरान ये हादसा हुआ. हादसे के बाद दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में मौत के बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मचा हुआ है. मृतक महिला का नाम अमृता देवी 35 वर्षीय और लड़की का नाम प्रीति कुमारी 15 वर्षीय बताया जा रहा है. दोनों जरोली वार्ड नंबर 04 की रहने वाली हैं.

स्थानीय लोगों ने दोनों को निकाला बाहर

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब दोनों मिट्टी काटने में लगी थी, तभी मिट्टी धंसने लगी. एक लड़की जैसे ही मिट्टी के अंदर दबी, वहां मौजूद दूसरी महिला जो बगल में खड़ी थी, वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी. मिट्टी तेजी से गिरने लगी और दूसरी महिला भी उसमें दब गई. हालांकि उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और लोगों ने मिलकर दोनों को बाहर निकाला. परिजन तत्काल दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

थाना अध्यक्ष ने की मौत की पुष्टि

निर्मली थाना अध्यक्ष ने बताया कि हादसे के कारणों की मिली जानकारी के अनुसार निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली वार्ड नंबर 04 में शुक्रवार 10 बजे मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत हो गई. घटना दुखद है. दोनों तिलयुगा नदी के किनारे मिट्टी काटने गई थी. इसी दौरान धंसना गिरने से दोनों मिट्टी के नीचे दब गई. परिजनों के आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः Bihar School Timing: सरकार के लिए फिर मुसीबत बना केके पाठक का नया फरमान, विधान पार्षदों ने पत्र लिखकर कहा तुरंत बदलें बेतुके नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget