एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर: बिजली की तार के चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत, जानें क्या है पूरा मामला

स्थानीय लोग मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं. वहीं, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोखर में बिजली का तार किसने और क्यों लगाया था.

मुजफ्फरपुर: जिले में शनिवार को करंट लगने से 14 साल के दो लड़कों की मौत की मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार पोखर से मछली चोरी होने से बचाने के लिए लगाई गई बिजली के तार की चपेट में आने से दोनों चचेरे भाई की मौत हुई है. दोनों ही मृतकों की पहचान मोहम्मद शहाबुद्दीन और मोहम्मद शमीउद्दीन के रूप में हुई है. घटना जिले के कांटी थाना के सूती भेड़ियाही गांव की है.

रात को टहलने निकले थे दोनों

घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि दोनों लड़के रात को टहलने निकले थे. इस दौरान दोनों गांव के ही एक तालाब के पानी के संपर्क में आ गए. तालाब में मछली पालन किया जा रहा था और मछली पालन करने वालों ने तालाब में बिजली की तार लगा रखी थी, ताकि कोई मछली चोरी न कर सके.

चीख की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोग

दोनों ही युवकों की पानी के संपर्क में आते ही करंट से मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार करंट की चपेट में आने से दोनों युवक चीखने लगे. चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों छटपटा रहे थे. इसी बीच कुछ लोगों को पता चला कि तालाब में करंट है. जब तक बिजली काट कर उन्हें निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने रात में ही शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. इधर, स्थानीय लोग मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं. वहीं, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोखर में बिजली का तार किसने और क्यों लगाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget