एक्सप्लोरर

पटना के दीदारगंज टोल प्लाजा से गुजरने वाले पढ़ लें ये खबर, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

Patna News: टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने बताया, "टोल टैक्स में तीन से साढ़े तीन फीसद की वृद्धि की गई है. साल 2024 में भी टोल टैक्स में करीब ढाई फीसद की बढ़ोतरी की गई थी."

Bihar Toll Tax: पटना के दीदारगंज स्थित टोल से गुजरने वाले वाहनों को एक अप्रैल से अधिक पैसा देना होगा. क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर पटना से बख्तियारपुर के बीच 181.3 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क पर टोल टैक्स महंगा हो जाएगा. इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को दीदारगंज स्थित टोल प्लाजा पर पहले की तुलना में 3 से 3.5 प्रतिशत अधिक टोल टैक्स देना होगा.

टोल टैक्स में तीन से साढ़े तीन फीसद वृद्धि

टोल के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने बताया कि टोल टैक्स में तीन से साढ़े तीन फीसद की वृद्धि की गई है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आदेश के आलोक में हल्के वाहन के लिए 140 रुपये, 24 घंटे के लिए 210 रुपये और मासिक पास चार हजार 615 रुपये की सुविधा पर उपलब्ध होगी. इसी तरह हल्के व्यावसायिक वाहन के लिए 210 रुपये, 24 घंटे के लिए 315 रुपये और मासिक पास के लिए 7,040 रुपये लिए जाएंगे.

वहीं ट्रक और बस के लिए 425 रुपये, 24 घंटे के लिए 635 रुपये और मासिक पास के लिए 14 हजार 115 रुपये देना होगा. इसी प्रकार से भारी मशीन और तीन से छह एक्सल वाले वाहन को 640 रुपये, 24 घंटे के लिए 960 रुपये और मासिक पास के लिए 21 हजार 340 रुपये देना होगा. इसी में टोल क्षेत्र के बीस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को पास के लिए 350 रुपये देना होगा. 

2024 में भी की गई थी टोल टैक्स में बढ़ोतरी

टोल प्लाजा मैनेजर प्रभाकर सिंह ने यह भी बताया कि सभी प्रकार के सरकारी वाहन, एंबुलेंस, सेना के वाहन, शव वाहन, डाक विभाग के वाहन, पुलिस वाहन आदि को बिना टैक्स दिए टोल पार करने की अनुमति है. वर्ष 2024 में भी टोल टैक्स में करीब ढाई फीसद की बढ़ोतरी की गई थी. वर्तमान में इस टोल से 24 घंटे में करीब 17 से 19 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजर रहे हैं. शादियों का सीजन शुरू होने पर वाहनों की संख्या करीब 20 हजार हो जाती है.

ये भी पढ़ें: पटना के हज भवन में JDU की दावत-ए-इफ्तार, टोपी और सफा भेंट कर CM का रोजेदारों ने किया अभिनंदन

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget