एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा में तीन दोस्तों की डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Three Boys Drowned: आरा में रविवार की सुबह नहाने के दौरान डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गई. घटना आरा के मझौआ की है. वहीं परिजनों का आरोप के कि फोन करने पर भी पुलिस नहीं पहुंची.

Three Boys Died Due To Drowning In Arrah: बिहार के आरा में रविवार (11 अगस्त) की सुबह डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई. घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के मझौआं की है. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. वहीं परिजनों ने बताया कि घटना के बाद हम लोगों ने डायल 112 पर फोन किया, जिसके बाद भी पुलिस की टीम समय पर नहीं पहुंच पाई. इसे लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है.

गहरे गड्ढे के पानी में डूब जाने से मौत

मिली जानकारी के अनुसार मृतको में अनिकेश कुमार 20 वर्ष- पिता बासुकीनाथ पांडे, शुभम कुमार 15 वर्ष- पिता समेन्द्र सिंह, अतुल कुमार शुक्ला 18 वर्ष- पिता अरविंद शुक्ला हैं. सभी मृतक आरा नगर थाना के देवनगर मझौआ निवासी हैं. बताया जा रहा है कि सुबह चार दोस्त क्रिकेट खेलने के लिए जमा हुए. हवाई अड्डे इलाके में गए थे, जहां क्रिकेट खेलने के बाद तीन दोस्त नहाने के लिए पानी में घुसे और एक दोस्त बाहर खड़ा था. इसी दौरान तीन लड़के जो नहाने के लिए पानी में गए थे, वह डूब गए. 

स्थानीय निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सात बजे के आस-पास तीन लड़के गए थे. सभी ट्यूब लेकर नहाने के लिए उतरे एक लड़का नहीं गया. जब तीनों लड़के डूबने लगे तो उसने चिल्लाना शुरू किया. वहां पर बहुत ज्यादा गड्ढा है. वो लोग डूबने लगे तो आस-पास मौजूद लोग कोई बचाने नहीं आया. उसके बाद 112 पर फोन किए, लेकिन कोई नहीं उठाया उसके बाद जब फोन लगा तो बहुत देर तक कोई नहीं आया. जब हमलोग अपने से तीनों शव को पानी में से बाहर निकल लिए, तब जाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.

वही इस घटना के बाद आरा के प्रभारी एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि तीनों का पोस्टमार्टम हो रहा है, हमलोग स्थानीय लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि इस बाढ़ आपदा के समय में वैसे स्थल पर जाने से परहेज करें. प्रशासन ऐसे स्थल पर निगरानी भी करेगा कि लोग वहां जाने से बचें. स्थानीय लोगों से बातचीत के क्रम में पता चला है बच्चे वहां गए थे. इस दौरान परिजनों ने सदर अस्पताल में काफी हंगामा किया. सूचना पर सदर एएसपी परिचय कुमार समेत कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतक के स्वजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया.

मामले में क्या बोले आरा एएसपी?

वही आरा एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई थी, इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. हालांकि तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. प्रयास के बावजूद तीनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका. परिजनों का कहना है कि वे लोग डायल 112 पर फोन कर रहे थे, लेकिन फोन बिजी बता रहा था. कंट्रोल रूम एक जगह सेंट्रलाइज है, इस कारण अन्य काल आने से बिजी बता रहा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget