एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में अवैध वसूली के आरोप में दो सिपाही समेत तीन गिरफ्तार, बाइक सवार को लगाया था चूना

Nawada Crime: पीड़ित बाइक सवार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि सिपाही इंद्रजीत कुमार और सिपाही सुनील भारती को गिरफ्तार किया गया है.

Extortion In Nawada: नवादा एक बाइक सवार से अवैध उगाही के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार (06 सितंबर) को दो सिपाही और एक कथित चिकित्सक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में सिपाही इंद्रजीत कुमार और सुनील भारती और डॉ. पंकज कुमार उर्फ निर्मल शामिल हैं. सदर एसडीपीओ ने बताया कि चार सितंबर की देर रात सूचना मिली कि एक बाइक सवार से अवैध तरीके से वसूली की गई है.

अवैध तरीके से 10 हजार रुपये वसूले गए

बताया जाता है कि पीड़ित बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था. इसके एवज में उससे 10 हजार रुपये वसूले गए. कुछ रुपये दोनों सिपाहियों ने नगद लिया था, जबकि कुछ रुपये कथित डॉक्टर के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया था. इसकी शिकायत मिलने पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाया गया.

इसके बाद पीड़ित बाइक सवार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि सिपाही इंद्रजीत कुमार सिपाही सुनील भारती को गिरफ्तार किया गया है. एक निजी डॉक्टर  पंकज कुमार को भी गिरफ्तार किया है. पंकज कुमार के ही खाता में ऑनलाइन पैसा डाला गया था.

 पीड़ित ने लगाई गई थी न्याय की गुहार

सूचक सूरज कुमार ने एसपी को सूचना देकर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी और सूचना के आधार पर इस पूरे मामला की जांच की गई जहां दोनों सिपाही सहित डॉक्टर की अवैध वसूली में नाम सामने आया. इसके बाद कार्रवाई की गई है. बता दें कि बिहार में कुछ वर्दीधारियों पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं. अवैध वसूली करते हुए कई बार पुलसिकर्मी पकड़े भी गए हैं. इन पर कार्रवाई भी होती है, लेकिन ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. 

ये भी पढ़ेंः Prashant Kishor: 'जो मुस्लिम समाज के साथ अन्याय...', वक्फ बिल पर प्रशांत किशोर के बयान से मचा सियासी भूचाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget