एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश सरकार को तेजस्वी यादव का अल्टीमेटम,1 माह के अंदर 19 लाख बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला तो सड़कों पर आंदोलन करेंगे

मुख्यमंत्री पर हमलावर होते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. सरकार बनते उन्होने जिसे शिक्षा मंत्री बनाया उन पर पहले से हीं भ्रष्टाचार का आरोप था . उनसे इस्तीफा लेकर जिन्हें शिक्षा मंत्री बनाया उनकी पत्नी पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद 17वीं विधानसभा के पहले दिन के सत्र की कार्यवाही समाप्त हो गई है. विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होते हीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर किया पलटवार. तेजस्वी यादव ने सरकार को दिया अल्टीमेटम और कहा कि एक महीने के अंदर बिहार में 19 लाख बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला तो हम सड़कों पर जन आंदोलन करेंगे.

तेजस्वी यादव ने कही ये बातें

नई सरकार के गठन के बाद विधान सभा के पांच दिवसीय सत्र के पहले दिन कार्यवाही समाप्त होते हीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सबसे पहले सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने बदलाव के लिये मत दिया था. बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर वोट दिया, मुख्यमंत्री पर हमलावर होते हुए कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. देश ने देखा वो चोर दरवाज़े से सरकार में आये हैं.भ्रष्टाचार को नीतीश कुमार संरक्षण देते हैं. सरकार बनते उन्होने शिक्षा मंत्री बनाया उन पर पहले से हीं भ्रष्टाचार का आरोप था . उनसे इस्तीफा लेकर जिन्हें शिक्षा मंत्री बनाया उनकी पत्नी पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा 15 साल में 60 बड़े घोटाले हुए हैं.भ्रष्टाचारियों का बचाव करना नीतीश कुमार की फितरत है.तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि आईएएस अधिकारी ने भी कहा है कि नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया है. तेजस्वी ने जेडीयू पर अटैक करते हुए कहा कि जेडीयू चोरी से सत्ता में आई है बिहार में नीतीश कुमार का दल तीसरे नंबर पर पहुंच गया है राजद सबसे बड़ी पार्टी हो कर आई है.नीतीश कैबिनेट के दर्जनों मंत्री पर संगीन आरोप हैं. तेजस्वी ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार पर कहा कि क्या मेरे उप मुख्यमंत्री रहते कोई आरोप लगा...मामले को घुमाया जा रहा है. मैं मुख्यमंत्री को चैलेंज देता हूं कि मेरे उप मुख्यमंत्री रहने के दौरान मुझ पर कोई आरोप सिद्ध करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget