एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश कुमार से तेजस्वी ने की इस्तीफे की मांग,मुख्यमंत्री के गुस्से पर तेजस्वी ने कही ये बातें,

तेजस्वी यादव ने कहा सृजन घोटाले में सी बी आई जांच की अनुसंशा कर इस्तीफा दे दें नीतीश कुमार. मुझ पर आरोप लगे तो मुझसे इस्तीफा मांगा अब उनकी बारी है वो भी इस्तीफा दें

पटनाः बिहार विधान सभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी.भारी शोर-शराबे के बीच तेजस्वी यादव के आरोपों से बौखलाये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि हम अब तक चुप थे, यह हमारे बेटा के समान है. इसके बाप हमारे उम्र के हैं. ये बकवास कर रहा है,ये झुठ बोलता है. गुस्से में नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि तुमको डिप्टी सीएम किसने बनाया था. आप चार्जशीटेड हो, तुम क्या करते हो हम सब जानते हैं. 2017 में घोटाले के आरोप लगे थे तो क्यों नहीं एक्सप्लेन किये थे? सारे लोग तुम्हारा एक-एक बात जानते हैं.मुख्यमंत्री के इस जवाबी हमले पर तेजस्वी यादव ने जवाब देते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर दी.

मुख्यमंत्री के आक्रोश का तेजस्वी ने दिया जवाब कही ये बातें

सदन में मुख्यमंत्री के तेजस्वी पर प्रहार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पहला इतना छोटा राज्यपाल का अभिभाषण था. प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री तक मेरे जैसे 31 साल के लडके के पीछे लगे रहे. मेरा क्या क्या नाम दिया इनलोगों ने. जनता ने हमें जनादेश दिया और ये सरकार चोर दरवाज़े से आयी है. मुख्यमंत्री के सामने सूचिता की बात आती है तो हमने हमेशा उनका सम्मान किया है,उन्हें चाचा कह कर सम्बोधित किया है, मगर उन्होने क्या कहा मेरे माता पिता के बारे में कि बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रहे. हमारे दो भाई के बाद एक बहन भी है. मैने तो उन्हीं के बातों को कहा की एक पुत्र के बाद उन्होने कोई बच्चा पैदा नही किया की कहीं उन्हे बेटी ना हो जाये. मुख्यमंत्री आग बबूला हुए मैने तो 1991 के केस के बारे में कहा था,आप मुख्यमंत्री थे इस्तीफा देकर जांच कराते. अभी भी कह रहा हूँ सृजन घोटाले में सी बी आई जांच की अनुसंशा कर इस्तीफा दे दें नीतीश कुमार. मुझ पर आरोप लगे तो मुझसे इस्तीफा मांगा अब उनकी बारी है वो भी इस्तीफा दें. पिता लालू यादव के वायरल ऑडियो पर तेजस्वी ने कहा कि ऑडियो तो बहुत लोगों के वायरल होते हैं,मुझे उसमे कुछ नही कहना है.

बेटे तेजस्वी पर मुख्यमंत्री के हमले से बौखलाई राबड़ी देवी ने कही ये बातें

सदन में मुख्यमंत्री द्वारा बेटे तेजस्वी पर किए गए हमले से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि सदन में विपक्ष को दबाया जाता है. मुख्यमंत्री 15 साल से एक ही भाषण देते रहे हैं.नीतीश कुमार पागल हो कर गुस्साये हैं. जनमत की बात करें तो उनको विधान सभा में 43 आया और हमलोगों को 75 आया. उनको कौन जानता था.जनता ने इनको लात मारी है,सरकार तो हमारी बनती लेकिन इनकी घपलेबाजी से आज ये गद्दी पर बैठे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget