एक्सप्लोरर

Murder For Mobile: महंगा मोबाइल गुम हुआ तो खोजने निकला था युवक, गांव में पीट-पीटकर कर दी हत्या

Murder For Mobile: औरंगाबाद में मोबाइल के लिए एक कपड़ा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद शहर में गोलीबारी की भी घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए.

Youth Murder in Aurangabad: औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरथौली शरीफ गांव में बुधवार (01 मई) की रात एक युवा व्यवसायी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. इस हत्या के मामले को लेकर शहर में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

कपड़े की दुकान चलाता था युवक
मृत युवा व्यवसायी की पहचान शहर के सब्जी मंडी के पास स्थित शेख फारूकी मुहल्ला निवासी मो. आजाद के 26 वर्षीय पुत्र मो. कासिफ उर्फ बिट्टू के रूप में की गई है, जबकि गोलीबारी की घटना में घायल हुए युवक की पहचान नवाडीह निवासी 28 वर्षीय मो. इरफान उर्फ हुसैनी और मो. सैयद इम्तियाज के 30 वर्षीय पुत्र मो. शब्बीर उर्फ मुन्ना के रूप में की गई है. 

बताया जाता है कि कासिफ मदरसा मार्केट के ऊपर रेडिमेड कपड़े की दुकान चलाता था. उसका कीमती मोबाइल गुम हो गया था. उसने अपने दोस्तों की मदद से उसका ट्रेस कर लिया. मोबाइल के ट्रेस होने पर उसका लोकेशन मुफस्सिल थाना के भरथौली शरीफ का निकाला. जानकारी मिलते ही कासिफ अपने कुछ दोस्तों के साथ भरथौली शरीफ चला गया और इस संबंध में पूछताछ करने लगा.

गांव में कुछ लोगों से हुआ विवाद  

इसी बीच कासिफ के साथ गांव में कुछ लोगों से विवाद हो गया और मारपीट की घटना घटी. इस मारपीट में कासिफ के सिर में गंभीर चोट आई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उसने ने दम तोड़ दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इस संबंध में एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि मामला मोबाइल के गुम होने के बाद उसे प्राप्त करने से जुड़ा है. इस घटना में कासिफ के सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से उसकी मौत हो गई. एसपी ने बताया कि इसी से संबंधित मामले में गोलीबारी की घटना घटी है और इसके लिए नगर और मुफस्सिल थाने में दो अलग अलग प्राथमिकियां दर्ज की जा रही हैं. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः Road Accident: आरा में बालू लदे वाहन ने सब्जी विक्रेता को रौंदा, मौत के बााद ग्रामीणों ने ट्रक को फूंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget