एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मनेर में मंदिर संचालक की गोली मारकर हत्या, पटना में एक सप्ताह में चार लोगों को उतारा मौत के घाट

Patna Murdr: अंतिम सोमवारी और रक्षाबंधन को लेकर जहां एक तरफ पूजा पाठ चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मंदिर के संचालक की ही गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Temple Operator shot Dead In Maner: बिहार में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं. लगातार हत्या सहित संगीन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है तो राजधानी पटना में भी लगातार हत्याओं का दौर जारी है. पिछले एक सप्ताह के अंदर यानी कहा जाए तो 13 अगस्त के बाद से अब तक चार हत्या पटना में हो चुकी है. बीजेपी नेता की हत्या, मैकेनिक की हत्या, ठेकेदार की हत्या के बाद अब मंदिर संचालक की हत्या कर दी गई है.

मंदिर के संचालक थे रंग बहादुर राय

मामला पटना के मनेर थाना क्षेत्र का है, जहां आज रक्षाबंधन है और हिंदू धर्म का पवित्र महीना सावन की पूर्णिमा के साथ अंतिम सोमवारी भी है, लोग आज पूजा पाठ विशेष रूप से कर रहे हैं. तो वहीं मंदिर के संचालक को ही आज सुबह 7 बजे दिन के उजाले में  गोली मारकर हत्या कर दी गई. पूरी घटना मनेर थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ की है, मृतक का पहचान मनेर थाना अंतर्गत जिवराखन टोला कॉलोनी के निवासी राम कुमार का पुत्र (33) रंग बहादुर राय के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता कि मनेर थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ के समीप बजरंगबली मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. मंदिर के निर्माण कार्य में मृतक रंग बहादुर काफी जोर-शोर से लगे हुए थे और कभी-कभी निर्माण स्थल पर ही ठहर जाया करता थे. कहा जाए तो मंदिर निर्माण का सारा कार्य भार उन्हीं के हाथ में था. स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह जानकारी मिली कि रंगबहादुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है .

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने क्या कहा?

घटना के संबंध में मनेर थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हम लोग को सुबह सात सूचना मिली कि मनेर थाना अंतर्गत ग्राम बाजितपुर मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति रंग बहादुर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.  मृतक के सिर में गोली मारी गई है. मृतक पूर्व में दानापुर थाना में निजी ड्राइवर भी थे. शव को दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्यों का संकलन कर रही है.

ये भी पढ़ेंः Hunger Strike: सुपौल में BSAP जवानों के बीमार पड़ने का मामला तूल पकड़ा, भूख हड़ताल पर बैठे 935 पीटीसी ट्रेनीज

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget