एक्सप्लोरर

बिहार: 'क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था?' तेजस्वी के इस बयान पर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा

सदन में अंतिम दिन तेजस्वी यादव का 56 मिनट का संबोधन हुआ. इस संबोधन के दौरान उस वक्त जबरदस्त हंगामा होने लगा जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी.

पटना: नई सरकार के गठन के बाद बिहार विधानसभा के पहले सत्र के अंतिम दिन आज तेजस्वी यादव का 56 मिनट का संबोधन हुआ. इस संबोधन के दौरान उस वक्त जबरदस्त हंगामा हुआ जब नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी. तेजस्वी ने चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उनके पिता लालू यादव के बच्चों पर की गई टिप्णी को लेकर आक्रमक होते हुए कहा कि हमारे पिताजी के बारे में क्या-क्या कहा गया, आप कह रहे थे मुख्यमंत्री जी कि लड़की पर भरोसा नहीं था, इसलिए लड़कों की चाहत में लड़की पैदा करते रहे. तो मैं यह कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री जी आपका भी एक बेटा है, और हैं भी कि नहीं, लेकिन दूसरा बच्चा इस डर से पैदा नहीं किया क्योंकि आपको बेटी होने का डर था?

तेजस्वी के बयान पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रशाद ने कही ये बातें

सदन में नेता तेजस्वी यादव के द्वारा की गई टिप्पणी पर भारी शोर-शराबे के बीच डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने विरोधी दल के नेता के बयान को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि सदन के भीतर ऐसे बयान शर्मनाक हैं. तेजस्वी को मर्यादा का पालन करना चाहिए. मुख्यमंत्री पर ऐसी टिप्पणी नहीं होनी चाहिए. ये गलत परंपरा की शुरुआत है.

तेजस्वी के बयान पर बौखलाई जेडीयू ने कही ये बातें

तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी पर जेडीयू नेता और विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि आरजेडी की परंपरा रही है, मर्यादा तोड़ने की. इनसे किसी सभ्य बयान की उम्मीद भी नहीं की जा सकती. ऐसे निंदनीय बयानबाजी का जेडीयू विरोध करती है.

तेजस्वी के बयान पर राजद की सफाई

सत्ताधारी गठबंधन के विरोध के बावजूद तेजस्वी के सदन में दिए बयान पर अब आरजेडी के नेता बचाव करने में जुट गए है. आरजेडी नेता सुबोध राय ने इस टिप्पणी पर तेजस्वी का बचाव करते हुए कहा कि व्यक्तिगत हमले नहीं होने चाहिए, लेकिन दूसरा व्यक्तिगत हमला करेगा तो हम भी चुप नहीं रहेंगे .नीरज कुमार कैसी भाषा बोलते हैं, सब जानते हैं. अभी तो कुछ नहीं हुआ अभी तो और होना बाकी है. बताते चलें कि चुनाव प्रचार के दौरान का आक्रोश तेजस्वी यादव ने आज सदन में भी जारी रखा, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसी आक्रोश के परिणाम स्वरुप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सदन में व्यक्तिगत टिपण्णी कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget