एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने बढ़ा दी टेंशन, शिक्षकों ने गलती से किया ये काम तो छुट्टी भी नहीं मिलेगी

KK Pathak: शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को आदेश जारी किया गया है. सरकारी विद्यालयों में निरीक्षण के लिए समय भी जारी किया गया है. पढ़िए नए आदेश में क्या कहा गया है.

पटना: शिक्षा विभाग के अलग-अलग आदेश से बिहार में शिक्षकों की टेंशन बढ़ गई है. बुधवार (13 दिसंबर) को शिक्षा विभाग की ओर से एक आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को व्हाट्सएप के जरिए छुट्‌टी नहीं मिलेगी. व्हाट्सएप पर भेजा गया छुट्टी के लिए आवेदन मान्य नहीं होगा. जिन शिक्षकों को छुट्‌टी का आवेदन देना होगा उन्हें स्कूल आना होगा. ऐसे में अब अगर आप व्हाट्सएप पर छुट्टी का आवेदन भेज रहे हैं तो ये गलती मत करें.

जारी किए गए आदेश में क्या कहा गया है?

शिक्षा विभाग ने अपने पत्र में लिखा है कि, "अनुपस्थित शिक्षक द्वारा प्रायः whatsapp पर ही अवकाश का आवेदन भेजा जाता है. यह स्वीकार्य नहीं है. उन्हें अपना अवकाश का आवेदन भौतिक रूप से विद्यालय पहुंचाना चाहिए, ताकि निरीक्षी पदाधिकारी यह देख सकें कि आवेदन किस तारीख को दिया गया है और किस तारीख को स्वीकृत/अग्रसारित हुआ है. अतः सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया जाए कि किसी भी शिक्षक/अन्य कर्मी/पदाधिकारी का आवेदन whatsapp पर नहीं लिया करें."

स्कूलों में निरीक्षण के लिए जारी किया गया समय

वहीं दूसरी ओर सरकारी विद्यालयों में निरीक्षण के लिए समय जारी किया गया है. कहा गया कि जहां निरीक्षण पहली पाली में हो वहां सुबह 09 से 12 के बीच में ही इस कार्य को करें. वहीं वैसे विद्यालय जहां निरीक्षण दूसरी पाली में हो रहा है तो वहां इसे 02 से 05 बजे के बीच में करें.

साप्ताहिक रूप से बनाएं निरीक्षण रोस्टर

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यालय के निरीक्षण के रोस्टर को रैंडम रखना होगा. इसे यथासंभव गोपनीय रखना होगा, ताकि कोई शिक्षक यह अनुमान नहीं लगा सके कि उनके विद्यालय का निरीक्षण कब और किस समय होने वाला है. साथ ही अब निरीक्षण रोस्टर मासिक न बनाकर साप्ताहिक रूप से बनाया जाए.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षक पढ़ लें केके पाठक का नया फरमान, नहीं तो एक फरवरी से रुक जाएगा वेतन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget