एक्सप्लोरर

बिहार:राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुशील मोदी ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री ने कहा-मैं बधाई देने आया हूं

सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन किया इस दौरान उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल और जेडीयू नेता श्रवण कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे.

पटना: तमाम अटकलों के बीच आज बिहार के पूर्व उप मुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन कर दिया. नामांकन की प्रक्रिया के दौरान उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल और जेडीयू नेता श्रवण कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे. नामांकन करने पहुंचे सुशील कुमार मोदी ने इस अवसर पर पार्टी को धन्यवाद दिया वहीं इस नामांकन में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो सुशील कुमार मोदी को बधाई देने आए हैं. ये चारों सदन के सदस्य रह चुके हैं नामांकन के बाद एनडीए के अन्य नेताओं ने भी सुशील मोदी को जीत की अग्रिम बधाई दी. इस मौके पर बीजेपी नेता राणा रणधीर सिंह ने कहा कि सुशील मोदी निर्विरोध जीत दर्ज करेंगे. गठबंधन हार के डर से कोई उम्मीदवार नही दिया. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के केंद्र में जाने से अधिक काम होगा.वहीं जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि सुशील मोदी की जीत निश्चित है. गठबंधन को पता है कि उसके पास बहुमत नही है इसलिए कोई उम्मीदवार नही दिया. पटना कमिश्नरी के कार्यालय में हुए नामांकन में बीजेपी नेता सह प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नंदकिशोर यादव, विनोद नारायण झा, लेसी सिंह,नितिन नवीन, भी शामिल थे. बिहार कोटे से राज्यसभा की सीट एलजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत रामविलास पासवान के निधन के बाद से खाली हुई है. बताते चलें कि 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद पासवान राज्यसभा के लिए बिहार से भेजे गए थे. मोदी सरकार के दूसरे फेज में पासवान को खाद्य आपूर्ति मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी. ऐसे में चर्चा इस बात की भी है कि सुशील मोदी को भी केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget