एक्सप्लोरर

Supaul News: कैसे होगा बिहार में शराबबंदी सफल? उत्पाद विभाग का क्लर्क नशे में गिरफ्तार, महिलाकर्मी से किया दुर्व्यवहार

Supaul Excise Department: घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में उनके विरुद्ध निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Supaul Head Clerk Arrested: सुपौल जिले के सिमराही स्थित मद्य निषेध थाना ने उत्पाद विभाग के प्रधान लिपिक मनीष कुमार सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान घटी, जब मनीष कुमार सिंह नशे की हालत में वहां पहुंचे और अशोभनीय आचरण किया. 

नशे की हालत में कार्यक्रम में पहुंचे लिपिक

जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने न केवल सरकारी कार्यक्रम की गरिमा भंग की, बल्कि एक महिलाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार भी किया. इस घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में उनके विरुद्ध निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, साथ ही पीड़िता की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, सिमराही स्थित मध निषेध उत्पाद थाना हाल ही में स्थापित किया गया था. बीती रात वहां एक आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे. इसी दौरान प्रधान लिपिक मनीष कुमार सिंह ने शराब के नशे में हंगामा किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया.

गिरफ्तारी के बाद मनीष कुमार सिंह को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 2,500 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही, विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उनके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जा रहे हैं. 

 सारण जिले रहने वाले हैं मनीष कुमार

गौरतलब है कि गिरफ्तार लिपिक मनीष कुमार सिंह मूल रूप से सारण जिले के रिवीलगंज मुकरेड़ा वार्ड नंबर 5 के निवासी हैं. उनकी इस हरकत से उत्पाद विभाग की छवि धूमिल हुई है और यह घटना राज्य सरकार की शराबबंदी नीति पर भी सवाल खड़े करती है, क्योंकि इस बार खुद उत्पाद विभाग का एक अधिकारी ही नशे की हालत में पकड़ा गया है।

प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं और सरकार की शराबबंदी नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'किसी भी समय चुनाव के लिए NDA तैयार', विजय चौधरी के बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget