एक्सप्लोरर

बिहार: कमरे में लटका मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस के साथ नोकझोंक

छात्र की लाश उसके कमरे में पंखे की कुंडी से लटकती मिली. इस घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जमकर हंगामा किया. वहीं इस घटना पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है.

आरा : शहर में आज उस वक्त हंगामा बरपा जब दसवीं के एक छात्र की लाश उसके कमरे में पंखे की कुंडी से लटकती मिली. इस घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जमकर हंगामा किया. वहीं इस घटना पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है.

छात्र के लटकते शव पर पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की तो इसके परिजनों ने इसे हत्या का मामला बता जमकर पुलिस के साथ नोकझोंक की और छात्र के परिजनों ने शव को सड़क पर रख रोड जाम कर दिया.

मामला आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले की है, जहां संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी दिनेश यादव के 14 वर्षीय पुत्र निक्की कुमार अपने बड़े भाई विक्की के साथ किराये के मकान में रहकर दसवीं के बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था. निकी को इस बार बोर्ड का एग्जाम भी देना था.

निकी गांव के बगल के ही जोगटा गांव के स्कूल में पढ़ता था. गांव से बेहतर पढाई के लिए अपने बड़े भाई के पास पढ़ने के लिए शहर आ गया था. अपने भाई के साथ ही किराये के मकान में रह कर वो तैयारी किया करता था. लेकिन आज उसका शव उसके कमरे में लटकता हुआ मिला. जिससे उसके परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है, और आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर जारेबाजी भी की.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नवादा थाना पहुंची तो आक्रोशित परिजनों के प्रशासन के साथ धक्का मुक्की व हाथापाई भी की. कड़ी मशक्कत के बाद नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने मामले को समझा बुझाकर शव को अपने कस्टडी में लेकर आरा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए ले आई और शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में किया गया.

इस घटना पर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है लेकिन अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा.पोस्टमार्टम के लिए बोर्ड का गठन किया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget