एक्सप्लोरर

'संयम की भी एक सीमा होती है', बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने भारतीय सेना को लेकर कही बड़ी बात

Rajesh Ram: राजेश राम ने कहा कि भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी और ताकत से लड़ रही है और पूरा देश सेना के साथ है. भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.

Patna News: पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाए जाने और भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देने के बाद पाकिस्तान लगातार भारतीय नागरिकों को टारगेट कर रहा है. इस बीच, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. भारतीय सेना भी मुस्तैद है और पाकिस्तान की हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर रही है. इस बीच कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारतीय सेना लगातार अपने शौर्य कौशल का परिचय दे रही है.

'पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा'

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी और ताकत से लड़ रही है और पूरा देश सेना के साथ है. भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी सेना 'जय हिंद' की ताकत के साथ बॉर्डर पर पाकिस्तान की कमर तोड़ेगी. जब-जब पाकिस्तान हमारे देश के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है, उसे मुंह की खानी पड़ी है. 1971 में भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला था, कारगिल में भी उसे पीछे हटना पड़ा था. हमारी सेना सक्षम है, हर व्यक्ति सेना और सरकार के साथ खड़ा है.

सरकार और सेना की कार्रवाई की भी प्रशंसा

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता भारतीय सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय सेना कार्रवाई कर रही है, पूरा देश उनके साथ है. पाकिस्तान लगातार उकसावे का काम कर रहा है, लेकिन हमारी सेना धैर्य और संयम का परिचय दे रही है. संयम की भी एक सीमा होती है. उन्होंने सरकार और सेना की कार्रवाई की भी प्रशंसा की. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेना मजबूत है और आगे भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी.

बता दें, पाकिस्तान की तरफ से भारत की पश्चिमी सीमा और एलओसी पर अपनाए गए आक्रामक रवैए के जवाब में, भारतीय सेना ने शनिवार को पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया. जिन जगहों को निशाना बनाया गया, उनमें पाक सेना के तकनीकी केंद्र, कमांड सेंटर, रडार और गोला बारूद के बड़े भंडार शामिल थे.

ये भी पढ़ें: सेना के लिए निकलेगी तिरंगा यात्रा, दिलीप जायसवाल बोले- बिहार है तैयार...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget