एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा आगजनी मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष निलेश कुमार लाइन हाजिर, SP ने मांगा स्पष्टीकरण

Nawada News: नवादा आगजनी मामले में सूचना संकलन में लापरवाही बरतने पर एसपी ने सख्त कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Nawada Krishna Nagar Arson Case: नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर कृष्णा नगर में हुई आगजनी मामले में शुक्रवार (20 सितंबर) को मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष निलेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही उनसे स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है. दरअसल एसआई निलेश ने 15 दिन पहले ही मुफस्सिल थाना में योगदान दिया था. एसपी अभिनव धीमन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि थाना से घटनास्थल की दूरी काफी कम है. ऐसे में यह पाया गया है कि सूचना संकलन में कमी हुई है.

सूचना संकलन में बरती गई लापरवाही 

एसपी ने यह भी कहा कि सूचना संकलन में लापरवाही के बाबत पूरी जांच की जा रही है. जांच में अन्य की लापरवाही सामने आई तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक मुख्य आरोपित नंदू पासवान समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य संलिप्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

उन्होंने यह भी बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है. वहां से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए गए हैं. जिसकी जांच फोरेंसिक लैब में कराई जाएगी. पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की जांच में जुटी है. उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर की स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है. 

बड़े वाहन से पहुंचे थे असामाजिक तत्व!

कृष्णा नगर में घटित आगजनी की घटना में एक बड़ी बात सामने आ रही है. पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्व एक बड़े वाहन से गांव पहुंचे थे. ग्रामीणों की मानें तो बड़ी संख्या में दूसरे जिलों से लोगों को वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया गया था. लोगों की झोपड़ियों को जलाने के लिए पूरी प्लानिंग की गई थी. इसके बाद शाम ढलने पर असामाजिक तत्व कृष्णा नगर में नदी किनारे पहुंचे और वहां पर बसे लोगों की झोपड़ियों में आग लगा दी.

लोगों का मानना है कि बड़े पैमाने पर जांच होने पर हैरतअंगेज पहलु सामने आ सकते हैं. इधर, एसपी अभिनव धीमन ने कहा कि किसी वाहन से लोगों के पहुंचने की सूचना नहीं है. अभी तक के अनुसंधान में ऐसा कोई विषय सामने नहीं आया है. पीड़ित लोगों की तरफ से अब तक ऐसी कोई बात नहीं बताई गई है. इसके बावजूद यह विषय सामने आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: दो लाख देकर बन जाइए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी, जमुई में नौकरी के नाम पर जालसाजी बड़ा मामला उजागर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget