एक्सप्लोरर

Bihar News: क्या स्मार्ट प्रीपेड का टैरिफ नॉर्मल मीटर से अलग? बैलेंस खत्म होने पर रात में कट जाएगी बिजली? जानें

Smart Prepaid Meter: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर के संबंध में जानकारी दी गई है. फायदे और कैसे कर सकते हैं शिकायत इसके बारे में जानिए.

पटना: बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (Bihar State Power Holding Company Limited) के तहत प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लगाया गया है. बिहार सरकार ने दावा किया है कि पूरे प्रदेश में बिजली पहुंच गई है. अब उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना भी आवश्यक है. हालांकि स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Prepaid Meter) को लेकर विद्युत विभाग को कई बार फजीहत भी झेलनी पड़ती है. कई जगहों पर हंगामे भी हुए हैं जिसके कारण उपभोक्ताओं के गुस्से का सामना विद्युत कर्मचारियों को झेलना पड़ा है. जानिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित जरूरी बातें.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसके संबंध में काफी जानकारी दी गई है. विद्युत विभाग ने दावा किया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर एक ऊर्जा मीटर है जो उपभोक्ता को बिजली खपत को स्वयं नियंत्रण करने की सुविधा प्रदान करता है. स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को अग्रिम भुगतान के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण बिजली चोरी की रोकथाम और रिमोट मॉनिटरिंग सुविधा सुविधा प्रदान करता है.

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए कोई शुल्क नहीं

यह जान लें कि अगर आपके घर में जो पहले से नॉर्मल मीटर लगे हैं उसका टैरिफ और स्मार्ट प्रीपेड मीटर का टैरिफ एक समान है. स्मार्ट प्रीपेड मीटर में ऊर्जा खपत या बैलेंस चेक करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से "बिहार बिजली स्मार्ट मीटर एप" डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद इस पर रजिस्टर कर लें. इसके बाद आपको अपने खाते की पूरी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होता है.

बैलेंस खत्म होने पर रात में कट जाएगी बिजली?

यह भी जान लें कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में रात को बैलेंस खत्म होने पर बिजली नहीं कटती है, लेकिन शून्य से कम बैलेंस होने पर उपभोक्ता को लगातार दो दिन सूचित किया जाता है. इसके बाद तीसरे दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बिजली स्वतः लाइट कट जाती है. इसके बाद उपभोक्ता द्वारा पुनः रिचार्ज करने पर बिजली स्वतः बहाल हो जाती है.

उपभोक्ता कैसे करें शिकायत?

बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर जो सबसे बड़ी समस्या है वो ये है कि बिजली विभाग के कर्मी शिकायत नहीं सुनते हैं. इसके लिए विभाग ने बताया है कि आप ट्विटर पर शिकायत कर सकते हैं. ट्विटर हैंडल @Seva_sbpdcl या @seva_nbpdcl पर ट्वीट कर सकते हैं. इसके अलावा पावर सब स्टेशन में मौजूद फ्यूज कॉल सेंटर पर जाकर अपनी परेशानी की रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं. विद्युत विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. 1912 नंबर पर कॉल करके आप अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar: पूर्णिया में मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के 4 सदस्यों के घर IT का छापा, आंख खुलते ही धमक पड़े इनकम टैक्स के अधिकारी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget