एक्सप्लोरर

'चढ़ावे' में वॉशिंग मशीन और कैश ले रहा था दारोगा, पहुंच गई निगरानी की टीम, सीवान का मामला

Vigilance Team: सीवान में जैसे ही दारोगा रिश्वत का सामान लेने दुकान पर पहुंचे, सादे लिबास में निगरानी की टीम वहां आ धमकी. जब तक वो कुछ समझ पाते उन्हें रंगों हाथों गिरफ्तार कर लिया गया.

Vigilance Team Action: सीवान जिले के असाव थाना में तैनात दारोगा मिथिलेश मांझी को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को घूस लेते हुए पकड़ा है. वो एक ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन और 20 हजार कैश रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. 

केस से नाम हटाने के नाम पर ले रहे थे घूस

दरअसल असाव थाना के सहसराओं गांव में कुछ दिनों पहले गांव के ही चंदन कुमार यादव और उनके पटीदार से मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें चंदन कुमार के परिवार के कुछ लोगों का नाम आया था. इसी केस में से 6 नाम को हटाने के लिए असाव थाना के एएसआई मिथिलेश मांझी ने एक इलेक्ट्रॉनिक वॉशिंग मशीन जिसकी कीमत 19000 है और 20000 कैश की मांग की थी.

मंगलवार को अस्पताल रोड में यह सामान और पैसा लेने के लिए वो आए थे. आवेदक ने पहले से निगरानी विभाग को सूचना दे दी थी. इस के बाद निगरानी की टीम ने सीवान पहुंच कर दारोगा मिथिलेश मांझी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. पटना से सीवान पहुंची निगरानी विभाग के टीम में डीएसपी राजन प्रसाद के नेतृत्व में दारोगा को गिरफ्तार कर सीवान के सर्किट हाउस में रखा गया है.

एक कमरे में बंद करके उनसे पूछताछ की जा रही है. इस पूरे मामले पर आवेदक चंदन कुमार यादव का कहना था कि मेरे घर के कुछ निर्दोष लोगों का नाम इस केस में डाल दिया गया था. पटीदार वाले हमें परेशान करते थे और उसी में से 6 नाम को निकालने के लिए वॉशिंग मशीन और 20000 कैश मिथिलेश मांझी हमसे ले रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हुई है.

क्या बोले सीवान एसपी

इस पूरे मामले पर सीवान के एसपी अमितेश कुमार का कहना है कि निगरानी विभाग की टीम ने असाव थाने के मिथिलेश मांझी को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: बिहार के बेगूसराय में पहले हुई पुजारी की हत्या, फिर 12 घंटे बाद युवक को उतारा मौत के घाट

Input By : चंदन कुमार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget