एक्सप्लोरर

बिहार: सीतामढ़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 522 कार्टून विदेशी शराब की जब्त, तीन गिरफ्तार

थानाध्यक्ष भोला कुमार सिंह ने बताया कि श्यामबाबू साह की निशानदेही पर सुरसंड निवासी पंकज ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, संदेह के आधार पर विभिन्न स्थानों से दो बाइक समेत 6 चार पहिया वाहन जब्त किया गया है.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार को उत्पाद विभाग, पटना की सूचना के आधार पर पुपरी एसडीपीओ प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने सुरसंड थाना क्षेत्र के विररख गांव में एसएच- 87 के किनारे स्थित नागेंद्र महतो के बालू - सीमेंट की दुकान परिसर से एक ट्रक पर लदी हरियाणा निर्मित 522 कार्टन (4,767.21 लीटर ) शराब जब्त करते हुए तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ट्रक का चालक भागने में सफल रहा.

पुलिस गिरफ्त में आए तीनों की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के तलखापुर निवासी इस्लाम खां के बेटे सलामत, गफार खान के बेटे अनीश खान और थाना क्षेत्र के विररख गांव निवासी योगेंद्र साह के बेटे श्यामबाबू साह के रूप में हुई है. पुलिस ने कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है.

थानाध्यक्ष भोला कुमार सिंह ने बताया कि श्यामबाबू साह की निशानदेही पर सुरसंड निवासी पंकज ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, संदेह के आधार पर विभिन्न स्थानों से दो बाइक समेत 6 चार पहिया वाहन जब्त किया गया है. बताया गया कि उक्त दुकान परिसर में ट्रक से शराब की कार्टून उतारी जा रही थी.

पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक के पीछे व ढाला के उपर बनाए गए छत पर पेवर लाइट (सीमेंट से बना ईंट) लदी हुई थी. ईंट के नीचे शराब छुपाकर लाया गया था. फिलहाल पुलिस ने शराब और शराब लदी ट्रक को जब्त कर लिया है.

इधर, डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा के निर्देश पर रविवार की रात्रि उत्पाद विभाग द्वारा बाजपट्टी - पुपरी मुख्य पथ में भासर के समीप से बड़ी मात्रा में शराब से लदी स्कार्पियो को जब्त किया गया. जांच के बाद उक्त वाहन पर 40 पेटी शराब पाया गया. बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद की टीम ने शराब लदी वाहन का पीछा कर करना शुरू लिया.

इधर, पकड़े जाने के भय से चालक ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया और स्कार्पियो एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. यह घटना भासर के समीप की है. दुर्घटना में उत्पाद विभाग के कुछ कर्मी भी आंशिक रूप से जख्मी हो गए. हालांकि, इसके बाद मौके से वाहन और शराब जब्त करने के साथ ही उसपर सवार दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget