एक्सप्लोरर

सारण पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, SNCU से गायब बच्चे को किया बरामद

सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू से चोरी किए गए बच्चे को बरामद कर लिया गया है, साथ ही इस चोरी में शामिल महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

छपरा : सारण पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी. पुलिस ने सदर अस्पताल के एसएनसीयू से गायब नवजात शिशु को बरामद कर लिया है. स्थानीय भगवान बाजार थाने में मामले का उद्भेदन करते हुए सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू से चोरी किए गए बच्चे को बरामद कर लिया गया है, साथ ही इसमें शामिल महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने इस बाबत कहा कि गरखा थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी सुशील कुमार की पत्नी रिंकू देवी जो कि वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बथानी में रहती है. बच्चा नहीं होने के कारण वह बच्चे के फिराक में लगातार अस्पताल में रेकी कर रही थी.विगत 23 जनवरी को एसएनसीयू में एक नवजात शिशु होने की जानकारी मिलने पर नवजात बच्चे की मां से रिंकू देवी द्वारा बातचीत की गई बच्चे को दूध पिलाने के बाद मां के वहां से हटने के साथ ही रिंकू देवी ने अपनी मां के साथ मिलकर बच्चे को वहां से गायब कर दिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के उद्भेदन को लेकर एसआईटी टीम का गठन किया गया था. अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि पुष्पांजलि सेवा सदन में एक महिला द्वारा एक नवजात बच्चे को भर्ती कराया गया था. जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से रिंकू देवी के साड़ी की पहचान के आधार पर अनुसंधान करते हुए महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद रिंकू देवी के घर से साड़ी भी बरामद किया गया.

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि उक्त महिला  को बच्चा नहीं हो रहा था, जिसके कारण महिला ने ऐसी घटना को अंजाम दिया.उक्त महिला की यह दूसरी शादी है इसके पूर्व भी उसकी शादी हुई थी लेकिन बच्चा नहीं होने के कारण उसके पति ने उसे छोड़ दिया जिसके बाद 23 जनवरी को अपनी मां के साथ मिलकर रिंकू देवी ने इस घटना को अंजाम दिया.एसपी ने कहा कि इस मामले के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारियों को सम्मानित तथा पुरस्कृत किया जाएगा. पुलिस ने बच्चे को उसके परिवार वालों सौंप दिया. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम का धन्यवाद दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget