एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में युवक को मिली तालिबानी सजा, पोल से बांधकर की पिटाई फिर सिर मुंडवाया

Talibani Punishment: घटना की जानकारी जब पीड़ित युवक के परिजनों को मिली तो वह आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बेहोशी की हालत में हलवाई को देखा. फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

Samastipur News: समस्तीपुर में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक को बिजली के पोल से बांधकर पिटाई के बाद उसके सिर के बाल और मूंछ मुंडवा रहे हैं. 

तमाशा देखते रहे स्थानीय लोग

बिहार में तालिबानी सजा का यह मामला जिला के मथुरापुर थाना क्षेत्र के नगर बस्ती का है, जहां हलवाई का काम करने वाले युवक महेश कुमार ने जब अपने ठेकेदार से काम करने का पैसा मांगा तो उसे घर बुलाकर बिजली के खंभे में बांध कर पिटाई की गई. फिर हजामत बनाने वाले को बुलाकर उस्तुरे से उसके बाल और मूंछ मुंडवा दिए. वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोग उसे बचाने की जगह तमाशा देखते हुए अपने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे. 

इधर इस घटना की जानकारी जब पीड़ित युवक के परिजनों को मिली तो वह आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बेहोशी की हालत में हलवाई को देखा. फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इसको लेकर अस्पताल में मौजूद पीड़ित की मां चंद्रकला देवी ने बताया कि मेरा बेटा महेश कुमार गांव के ही ठेकेदार के यहां हलवाई का काम करता था. जहां उसके यहां काम का आठ हजार रुपया बकाया था.

'सरपंच के सामने पैसा देने की कही थी बात'

मां ने बताया कि घर में तीज का त्यौहार था. ठेकेदार सरपंच के सामने पैसा देने की बात कह कर उसे घर से बुलाकर ले गया था, जहां उसको पहले बिजली के पोल में बांधकर बुरी तरह से पिटाई की फिर सर के बाल व मूंछ मुंडवा दिए. वहीं पीड़ित महेश कुमार ने बताया कि गांव के ही ठेकेदार बैजनाथ साह के साथ वह हलवाई बनाने का काम करता था, उसके यहां 8 हजार बकाया था.  इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामले को लेकर जब स्थानीय थाना पुलिस से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो वह जांच की बात कहकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: शराबबंदी पर फिर छलका जीतन राम मांझी का दर्द, कहा- आज भी गरीबों को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget