एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में CSP संचालक के कर्मियों से लूट, बदमाशों ने दिनदहाड़े छीने लाखों रुपये, जांच में जुटी पुलिस

सीएसपी संचालक ने बताया कि ब्याज पर पैसा लेकर पांच वर्षों से वो सीएसपी चला रहे हैं. अगले महीने की पांच तारीख को उनकी बेटी की शादी होने वाली है. अब इस घटना ने पूरी तरह से उनकी कमर ही तोड़ दी है.

नवादा: बिहार के नवादा जिले में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक के स्टाफ से छह लाख 75 हजार रुपये छीन लिए. घटना को शहर के तीन नंबर बस पड़ाव के समीप अंजाम दिया गया. घटना के बाबत पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा निवासी सीएसपी संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि वे रूपौ और कौआकोल में एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं. 

बैंक से पैसे निकाल कर लौट रहे थे कर्मी

संचालक ने बताया कि उन्होंने सीएसपी के दाे स्टाफ धर्मवीर कुमार और कुंदन कुमार को नवादा नगर स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से रुपये की निकासी करने को भेजा था. बैंक से छह लाख 75 हजार रुपये की निकासी कर दोनों स्टाफ अपनी बाइक से रूपौ जा रहे थे. तभी पल्सर बाइक से पीछा करते हुए दो बदमाश पहुंचे और तीन नंबर बस पड़ाव के समीप उनसे बैग को छीनने का प्रयास किया. इसके बाद उन्होंने उन दोनों को धक्का मार दिया, जिससे दोनों जमीन पर गिर गए. 

इसी दौरान बदमाशों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया. जब तक दोनों ने संभलने का प्रयास किया, तब तक बाइक सवार बदमाश तेज रफ्तार में कादिरगंज की तरफ भाग निकले. घटना होते ही कर्मियों ने काफी शोर मचाया, लेकिन पलभर में ही दोनों बदमाश नजरों से ओझल हो गए.

अगले महीने है बेटी की शादी

सीएसपी संचालक ने बताया कि ब्याज पर पैसा लेकर पांच वर्षों से वो सीएसपी चला रहे हैं. अगले महीने की पांच तारीख को उनकी बेटी की शादी होने वाली है. अब इस घटना ने पूरी तरह से उनकी कमर ही तोड़ दी है. सीएसपी संचालन से लेकर बेटी की शादी की तैयारियों में उन्हें काफी परेशानी होगी. घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल नगर थाना पहुंकर आवेदन दी है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Flood: CM नीतीश के मंत्री बोले- नेपाल के कारण बिहार में आती है बाढ़, केंद्र सरकार पूरे मामले में करे पहल

प्रेमी संग घर से भागी युवती, परिजनों ने किया केस तो Video जारी कर कहा- 'खुद से भागें है, अब इन्ही के साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget