एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र बिहार में दोहराया जाएगा', NDA छोड़ते ही पशुपति पारस के बदले सुर, इंडिया गठबंधन में जाने के दिए संकेत

Pashupati Paras: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने इंडिया गठबंधन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने दावा किया कि नीतीश को लेकर बीजेपी की बड़ी प्लानिंग है.

Pashupati Paras News: पूर्व केंद्रीय मंत्री व आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस ने एनडीए छोड़ने के बाद मंगलवार को बड़ा बयन दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र बिहार में दोहराया जाएगा. महाराष्ट्र में एनडीए एकनाथ शिंदे  के नाम पर चुनाव लड़ा गया. शिंदे चेहरा थे. सीएम थे, लेकिन चुनावी नतीजा आते ही बीजेपी ने महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बना लिया. बिहार में भी यह होने वाला है.

'नीतीश को सीएम नहीं बनाएगी बीजेपी'

उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर लड़ेगा, लेकिन बीजेपी को बहुमत आने पर बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बना लेगी. बता दें हरियाणा सीएम नायब सैनी ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय का झंडा बिहार में फहराने की बात कही थी. इसी बीच नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के मुख्यमंत्री चेहरा हैं. आगे भी सरकार बनने पर वही मुख्यमंत्री बनेंगे.

 पशुपति पारस ने कहा कि आज दिल्ली में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई. यह बहुत सकारात्मक रही. दो गठबंधन हैं. एनडीए और इंडिया एनडीए को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत होना होगा. चलो गांव की ओर हमारी पार्टी कार्यक्रम चला रही है. अब तक 22 जिलों का दौरा मैने किया. गांव के लोगों का खासकर दलित पिछड़े अतिपिछड़े वंचितों का रुझान इंडिया गठबंधन की ओर है. बाकी अन्य 16 जिलों का दौरा करेंगे. बिहार सरकार को लेकर लोगों में नाराजगी है. 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाएंगे पारस

हम अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं. कौन सी सीट जीत सकते हैं कौन सा जिताऊ उम्मीदवार हो सकता इसको भी चिह्नित कर रहे हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी, संसदीय बोर्ड की बैठक हम आने वाले दिनों में बुलाएंगे. उसमें गठबंधन को लेकर ऐलान करेंगे. एनडीए में हम अपमानित हुए इसलिए हमने छोड़ दिया. हमारे पांच सांसद थे. किसी को टिकट नहीं दिया गया. इसके बाद भी हम लोगों ने लोकसभा चुनाव में एनडीए को मजबूत किया. नतीजे एनडीए के पक्ष में आए. इसके बाद भी हम को अपमानित किया गया. 

ये भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के सीएम', बोले- निशांत, खुद के राजनीति में आने पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget