एक्सप्लोरर

Bihar: आंखों पर पट्टी बांधे विधानसभा पहुंचे RJD विधायक, CM नीतीश पर तंज मारकर बोले- 'मैं सुशासन बाबू मुझे...'

Bihar Assembly Session: बिहार में विधानसभा सत्र के तीसरे दिन अलग तरह का नजारा देखा गया. यहां आरजेडी के विधायक मुकेश रौशन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार का अनोखे तरीके से विरोध करते दिखे.

Bihar News: बिहार में विपक्षी आरजेडी के विधायक डॉ. मुकेश रौशन (Mukesh Raushan) विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आंखों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे. उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा, ''मैं सुशासन बाबू हूं. मैं अंधा हो गया हूं. मुझे कुछ नहीं दिख रहा है. 2005 से वह राज कर रहे हैं लेकिन उनके राजपाट में अफसरशाही बढ़ गया. एस्टिमेट घोटाला, दवा  घोटाला, आवास घोटाला हुआ, सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला हुआ लेकिन क्या कार्रवाई हुई.''

मुकेश रौशन इस दौरान हाथ में पोस्टर लेकर भी आए थे. मीडिया से बातचीत में मुकेश रौशन ने कहा, "शराब नहीं किताब दो, मदिरालय नहीं पुस्तकालय दो. बच्चों के बैग में शराब ढोया जा रहा है जहां किताब होना चाहिए वहां मदिरालय है. बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. स्कूल के सामने मदिरालय आप (नीतीश) ही खुलवाए थे. 2016 से 2024 तक शराबबंदी है फिर भी शराब कहां से आ रही है.''

बिहार में सुरक्षित नहीं जन प्रतिनिधि- आरजेडी

आरजेडी विधायक ने कहा, ''यूपी से ट्रक भरकर शराब आ रहा है और कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जन प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है. पंकज राय की हत्या हुई, राकेश यादव और शिव की हत्या हुई. क्या कार्रवाई हुई आजतक, हम क्या भरोसा करें.''

बिहार में गोलियों की बौछार है- मुकेश रौशन

उन्होंने आगे कहा, ''जिस तरह से आए दिन जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है उस पर सुशासन बाबू को कुछ नहीं दिख रहा है. मैं अंधा हो गया हूं मुझे कुछ नहीं दिख रहा है. बिहार में बहार है गोलियों की बौछार है. अपराधियों की सरकार है. फिर भी कहते हैं कि बिहार में बहार है और नीतीशे कुमार है. स्मार्ट मीटर के नाम पर लूटा जा रहा है. अस्पताल बीमार है डॉक्टर लाचार है बिहार में बहार है.''

ये भी पढ़ें- Maharashtra New CM: 'कितना भी बहुमत क्यों न हो...', सीएम पद को लेकर बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार का बड़ा बयान

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget