एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा पहुंचे राजद सांसद मनोज झा ने उठाए सवाल, कहा- सदन में हो रही है बेहयाई और लोकतंत्र हो रहा है

आरजेडी का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में उन्हे इस मतदान के दौरान यहां मौजूद नही रहना चाहिए.

पटना: बिहार में नई सरकार गठन के बाद आज विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है. मुकाबला बीजेपी और आरजेडी के विधायकों के बीच है, लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आरजेडी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. हांलाकि हंगामे के बीच वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. तेजस्वी यादव ने हंगामें के बीच सदन में आरोप लगाया कि आज पूरा देश देख रहा है कि खुलेआम चोरी हो रही है, अगर ऐसे सदन चलेगा तो हमें बाहर ही कर दीजिए. तेजस्वी ने मांग करते हुए कहा कि जो विधानसभा के सदस्य नहीं हैं, उन्हें मतदान के वक्त मौजूद नहीं रहना चाहिए. आरजेडी का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में उन्हे इस मतदान के दौरान यहां मौजूद नही रहना चाहिए. इधर सदन के भीतर हो रहे हंगामें के बीच सदन परिसर पहुंचे राजद सांसद मनोज झा. सांसद मनोज झा ने इस बाबत कहा कि सदन के अंदर लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है. जो सदन के सदस्य नहीं है वो सदन में मौजूद हैं. अशोक चौधरी, मुकेश सहनी, नीतीश कुमार मौजूद हैं. सदन में बेहाई हो रही है सदन के प्रोटम स्पीकर से अनुरोध करते हैं उन्हें बाहर करें. थोड़ी बहुत भी शर्म हया बची है तो इन लोगों को सदन से बाहर किया जाए. अभी सदन के स्पीकर पद का चुनाव हो रहा है ऐसे में सदन के जो सदस्य नहीं है, वो क्यों मौजूद रहेंगे ध्वनि मत को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. हांलाकि राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इस बीच प्रोटेम स्पीकर ने जो कहा कि सदन के नेता के तौर पर वो मौजूद रह सकते हैं और ये पूरी तरह से संवैद्धानिक है प्रोटेम स्पीकर के पास ये अधिकार है कि वो अपने तरीके से इसे चला सकते हैं और वो कार्रवाई भी कर सकते हैं. तेजस्वी यादव की मांग पूरी तरह से गलत है. ये सिर्फ राजनीति के लिए ऐसा हो रहा है.बिहार में आज विधानसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव होना है. एनडीए के लिए बीजेपी की ओर से विजय सिन्हा और विपक्ष की ओर से राजद के अवध बिहारी चौधरी मैदान में हैं. बिहार में ऐसा 51 साल के बाद हो रहा है, जब स्पीकर पद के लिए चुनाव हो रहा हो. बताते चलें कि एनडीए के पास 125 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के बाद 110 विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget