एक्सप्लोरर

बिहार: लॉकडाउन के फैसले पर NDA में तकरार! BJP नेता ने JDU नेताओं पर कसा तंज, कही ये बात

राज्य में नाइट कर्फ्यू के एलान के बाद बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए थे. उस वक्त जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें राजनीतिक बयानबाजी ना करने की नसीहत दी थी. इसके साथ ही नीतीश कुमार के मंत्री संजय झा और सांसद ललन सिंह ने भी उनपर बिना नाम लिए निशाना साधा था.

पटना: बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए नीतीश सरकार ने बिहार में आज से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का एलान किया है. हाईकोर्ट की फटकार के बाद सीएम नीतीश ने मंगलवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ की गई बैठक में ये फैसला लिया है. हालांकि, इस फैसले के बावजूद पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है और स्वास्थ्य सेवा सेना को सौंप देने की नसीहत दी है.  

बयानबाजी करने वालों को समझ आ रही होगी जमीनी हकीकत

हालांकि, सूबे में लॉकडाउन के एलान के बाद बिहार एनडीए में तकरार नजर आई. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फिर एक बार फेसबुक पोस्ट लिखकर  सहयोगी पार्टी जेडीयू के नेताओं पर तंज कसा है. संजय जायसवाल ने बिना किसी का नाम लिए कहा, " मेरा नाम लेकर राजनैतिक बयानबाजी करने वाले नेताओं से भी उम्मीद है कि उन्हें जमीनी हकीकत  समझ में आ रही होगी."

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बुधवार को फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, " आज से बिहार सरकार ने 11 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है.  कृपया इसका पालन करें और अपने तथा अपने परिवार की जीवन रक्षा करें. नागरिकों के हित के लिए सरकारों को कुछ कठिन फैसले लेने ही पड़ते हैं. आज भी विश्व के आधे देशों के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है."

उन्होंने लिखा, " महामहिम राज्यपाल की बैठक में जब मैंने 62 घंटे के शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक के लॉकडाउन की बात की थी, तब बिहार में केस 40 हजार से कम थे पर आज एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस होने के कारण बिहार सरकार के पास जनता के भलाई का कोई दूसरा विकल्प नहीं है."

संजय जायसवाल ने कहा, " भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि वह अपने क्षेत्र में रहें और अस्पतालों की चिंता करें. जनता को भी मास्क और 2 गज दूरी के लिए जागृत करें. मेरा नाम लेकर राजनैतिक बयानबाजी करने वाले नेताओं से भी उम्मीद है कि उन्हें जमीनी हकीकत  समझ में आ रही होगी."

जेडीयू नेताओं ने संजय जायसवाल पर साधा था निशाना

मालूम हो कि जब नीतीश सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू का एलान किया था, तब संजय जायसवाल ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए थे. उस वक्त जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें राजनीतिक बयानबाजी ना करने की नसीहत दी थी. इसके साथ ही नीतीश कुमार के मंत्री संजय झा और सांसद ललन सिंह ने भी संजय जायसवाल पर बिना नाम लिए निशाना साधा था. ऐसे में संजय जायसवाल ने आज जेडीयू के सभी नेताओं के वार पर पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें -

भूखे नहीं रहेंगे रोजाना कमाने-खाने वाले लोग, पटना के इन इलाकों में की गई कम्युनिटी किचन की शुरुआत

बिहार: कोरोना काल में बालू की मची लूट, बिना अनुमति के खनन कर रहे माफिया, सरकार का हो रहा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget