एक्सप्लोरर

Bihar News: 'जेडीयू छोड़कर जाने वालों की यही दुर्गति...' नीतीश कुमार के मंत्री का बीमा भारती पर करारा हमला

Minister Ratnesh Sada: मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सादा ने बीमा भारती पर जोरदार हमला बोला है. रुपौली में हार का सामने करने वाली बीमा पर जेडीयू के नेता लतातार निशाना साधा रहे हैं.

Ratnesh Sada On Bima Bharti: बिहार के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में जेडीयू और आरजेडी प्रत्याशी की हार के बाद बिहार सरकार में मद्यनिषेध एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने रविवार (14 जुलाई) को अपनी प्रतिक्रिया दी है. जहां जेडीयू छोड़कर आरजेडी में गई बीमा भारती को उन्होंने निशाना बनाया वहीं जेडीयू प्रत्याशी कलाधर मंडल की हार की समिक्षा करने की बात कही. सहरसा स्थित परिसदन में बातचीत के दौरान रत्नेश सदा ने रुपौली विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की हार के सवाल पर जबाव देते हुए मद्यनिषेध एवं निबंधन मंत्री ने समीक्षा कि बात कही, जबकि बीमा भारती पर उन्होंने कहा कि जेडीयू को छोड़कर जाने वालों का यही दुर्गति होती है.

बीमा भारती पर क्या बोले रत्नेश सादा?

उन्होंने कहा कि बीमा भारती का ना सिर्फ लोकसभा जीतने का ख्वाब मिटा बल्कि विधानसभा को भी गंवा दिया. आज वह दर-दर भटक रही हैं. उसे जनता कहीं सफल होने नहीं दे रही है. वहीं अपनी पार्टी की हार के संदर्भ में कहा कि पार्टी अपनी हार की समीक्षा करेगी और उसकी भरपाई 2025 के चुनाव में करेगी. 

बता दें कि बीते शनिवार को रुपौली उपचुनाव में जनता ने ना आरजेडी का साथ दिया ना जेडीयू का. इस उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को जीत हासिल हुई. यानी लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी जनता ने निर्दलीय उम्मीदवार पर भरोसा जताया है. ऐसा लगता है कि रुपौली की जनता को अब किसी पार्टी पर भरोसा नहीं रहा. यही वजह है कि लोकसभा और विधानसभा दोनों में निर्दलीय उम्मीदवार की ही जीत हुई. 

पप्पू यादव के कहने का भी नहीं हुआ असर

हालांकि लोकसभा चुनाव में बीमा भारती के खिलाफ रहे, पप्पू यादव ने विधानसभा उपचुनाव में उनका समर्थन किया था और जनता से बीमा भारती को जीताने की अपील की थी, लेकिन जनता ने पप्पू यादव की बात को भी नकार दिया और बीमा भारती को करारी हार का सामना करना पड़ा वो इस चुनाव में तीसरे नंबर पर चली गईं. जबकि जेडीयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल दूसरे नंबर पर रहे और निर्दलीय उम्मीदवार को जनता ने सिर आखों पर बिठाया. 

ये भी पढे़ं: Bihar News: 'पत्थर पर सिर नहीं पटकें', बिहार के नेताओं को मांझी ने ऐसा क्यों समझाया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget