एक्सप्लोरर

Bihar Polls: विवादों के बीच स्वीकृत हुआ मंत्री बिजेन्द्र यादव का नामांकन, निर्दलीय प्रत्याशी ने कही यह बात

निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने कहा था कि नामांकन के पूर्व जो 10,000 रुपये की जमानत राशि जमा की जाती है, वह राशि बिजेंद्र यादव ने जमा नहीं की है.

सुपौल: विवादों के बीच बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है. दरसअल, सुपौल विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी बिजेंद्र यादव के शपथ पत्र में त्रुटि को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने सुपौल निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम मनीष कुमार और जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार को बुधवार को आवेदन दे कर बिजेंद्र यादव का नामांकन रद्द करने की मांग की थी.

निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने कहा था कि नामांकन के पूर्व जो 10,000 रुपये की जमानत राशि जमा की जाती है, वह राशि बिजेंद्र यादव ने जमा नहीं की है. साथ ही मंत्री बिजेंद्र यादव ने अपने शपथ पत्र में मेला कमेटी के पदेन सदस्य होने के नाते नगर परिषद का राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति के ऊपर लाखों रुपया का बकाया नहीं दर्शाया है.

इधर, जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि मेला समिति के अध्यक्ष जिला पदाधिकारी होते हैं. वहीं उपाध्यक्ष उप विकास आयुक्त होते हैं और जो भी बकाया मेला समिति पर होता है उसका जिम्मेवार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होते हैं. इसमें पदेन सदस्य की कोई सहभागिता नहीं होती है. उनके ऊपर बकाया नहीं माना जाएगा.

जमानत की राशि के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमलोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय जाकर 10000 रुपये जमा किया था, जिसके बदले मुझे रसीद प्राप्त हुआ. अब उस पर क्या लिखा था उसकी जिम्मेवारी मेरी नहीं है. सारी जिम्मेवारी अनुमंडल कार्यालय की है

इधर, अनिल सिंह ने कहा है कि अगर बिजेंद्र यादव का नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी द्वारा अस्वीकृत नहीं किया गया तो मैं उच्च न्यायलय या उच्चतम न्यायालय जाऊंगा. हालांकि, नामांकन स्वीकृत होने के संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि निर्दलीय प्रत्यासी द्वारा लगाया गया आरोप वैध नहीं था. चुनाव नियमों के तहत सारी प्रक्रिया देर रात संपन्न हो गई और नामांकन को सही माना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget