एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को जो छोड़ गया वो दोबारा भी पार्टी में आया, क्या भविष्य में RCP सिंह JDU में आएंगे? चौंकाने वाला है जवाब

RCP Singh Statement on CM Nitish Kumar: आरसीपी सिंह ने एबीपी न्यूज के सवाल पर जवाब दिया है. आरसीपी सिंह ने जवाब के साथ ही नीतीश कुमार पर हमला भी बोला.

पटना: एक वक्त था जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) और आरसीपी सिंह (RCP Singh) एक दूसरे के सबसे करीब माने जाते थे, लेकिन आज स्थिति ये हो गई है कि कोई एक-दूसरे को देखना भी नहीं चाहता है. हालांकि कहा जाता है कि जिसने भी नीतीश कुमार का साथ छोड़ा वो दोबारा भी उनके साथ आया और पार्टी के लिए काम किया. इस को लेकर जब आरसीपी सिंह से सोमवार को एबीपी न्यूज ने सवाल किया तो चौंकाने वाला जवाब मिला.

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से पूछा गया कि क्या भविष्य में वो नीतीश कुमार के साथ फिर से आएंगे? क्योंकि कहते हैं कि एक बार कोई जाता है तो वो फिर से उसे पार्टी में लेकर आते हैं. इस सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा- "मैं उनके साथ क्यों जाऊंगा? उन्होंने मेरे साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया है, इतने वर्षों तक साथ रहे थे कभी मैंने कोई मौका नहीं दिया था. मैं भी इंसान हूं. मैं ये नहीं कह सकता कि मैं उनसे बेहतर इंसान हूं, लेकिन ये सही बात है कि मेरे में इंसानियत आदमियत बची है."  

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने दिया इस्तीफा, दो और नेताओं का नाम लेकर अब BJP ने दी ये प्रतिक्रिया

जैसा बिहार में किया वैसा देश में करेंगे?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आगे हमला करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि ये और इनकी पार्टी के लोग कहते हैं कि पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं. पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं और पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगवा दिया कि प्रदेश में दिखा अब देश में दिखेगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या जो बिहार में किया वैसे ही करेंगे? एक और सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि हमने तो अभी जिलों में जाना शुरू ही किया है. हमारे कार्यकर्ता जमीन पर हैं. उनको लगता है कि वो ठगे गए हैं. मैं जाता हूं तो उनका मनोबल बढ़ता है, इसलिए जाता हूं.

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी पर आए फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget