एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चिराग पासवान को BJP देगी धोखा? RJD ने किया एक और दावा, कहा- 'भादो के बाद...'

Chirag Paswan: आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी प्रलोभन देकर पहले फंसाती है बाद में बर्बाद करती है. चिराग पासवान को या क्षेत्रीय दलों को वहां कोई तवज्जो नहीं मिलती है.  

RJD Attack on NDA: केंद्र में मंत्री रहते हुए चिराग पासवान ने कुछ मुद्दों पर अपनी अलग राज क्या रख दी कि बिहार की राजनीति में अलग ही हलचल शुरू हो गई है. पहले आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन (Mukesh Roshan) ने दावा किया कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) के तीन सांसद बीजेपी में जाने वाले हैं तो वहीं अब एक और नेता ने नया दावा कर दिया है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार (30 अगस्त) को बयान दिया कि बीजेपी ने स्पष्ट कहा है कि क्षेत्रीय पार्टी को समाप्त कर देगी. यह कई बार कहा गया है. भादो खत्म होने के बाद एनडीए के दलों में भारी भगदड़ मचने वाली है. ये तूफान आने के पहले की खामोशी है. आगे आगे देखिए क्या होता है.

मृत्युंजय तिवारी बोले- 'क्षेत्रीय दलों को नहीं मिलती तवज्जो'

मृत्युंजय तिवारी ने यह भी कहा कि चाहे वक्फ बोर्ड हो, आरक्षण वाला मामला हो या फिर जातीय जनगणना का मामला हो, चिराग पासवान केंद्र की हर नीतियों से अपना अलग राय रख रहे हैं. बीजेपी प्रलोभन देकर पहले फंसाती है बाद में बर्बाद करती है. आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पशुपति कुमार पारस मिले थे. आगे हमला करते हुए कहा कि चिराग पासवान को या क्षेत्रीय दलों को वहां कोई तवज्जो नहीं मिलती है.  

चिराग पासवान की पार्टी ने किया आरजेडी पर पलटवार

मृत्युंजय तिवारी के इस बयान पर उधर एलजेपी रामविलास (युवा) के नेता वेद प्रकाश पांडेय ने तंज कसते हुए कहा, "विपक्ष है क्या? अगर है तो क्यों नहीं बंगाल के मुद्दे पर बोल रहे हैं? मुंह में दही जमा है? उस समय तो विपक्ष नहीं बोलता है. बोलना चाहिए न. पहले अपना घर देखिए."

वहीं इससे पहले आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने चिराग के तीन सांसदों के टूटने का दावा किया है. मुकेश रोशन ने कहा कि चिराग पासवान के तीन सांसदों को अपने कब्जे में लेने के लिए बीजेपी ने पहल शुरू कर दी है. जब-जब चिराग पासवान आंख दिखाते हैं तो उनका इलाज करना वो लोग शुरू कर देते हैं. 

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान का मोह भंग! LJP रामविलास के 3 सांसद BJP में जाएंगे? 5 प्वाइंट में जानें क्यों उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget