एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आलोक मेहता के बयान पर बोले विजय सिन्हा- यह सोची-समझी साजिश, तेजस्वी अगड़ों को दिलवा रहे गाली

BJP Reaction: मंत्री आलोक मेहता के बयान पर बिहार की राजनीति में बयानबाजी शरू हो गई है. इसको लेकर विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर हमला बोला है.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने रविवार को राजस्व मंत्री आलोक मेहता (Alok Mehta) के बयान पर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की शह पर जातीय और धार्मिक आधार पर गोलबंदी के लिए सोची-समझी साजिश के तहत इस तरह के कुत्सित बयान दिए जा रहे हैं. कभी लालू यादव (Lalu Yadav) ने 'भूरा बाल साफ करो' का नारा दिया था. आगे चलकर उनके पुत्र तेजस्वी (Tejashwi Yadav) 'अगड़ों' को गाली दिलवा रहे हैं. आरजेडी और जेडीयू (JDU) दिखावे के लिए नूरा-कुश्ती कर रहा है, किसी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जातीय-धार्मिक उन्माद फैलाने के इस खेल को बिहार की जनता बखूबी समझ रही है.

लालू यादव पर साधा निशाना

विजय सिन्हा ने कहा कि आरजेडी के बयानवीरों को बताना चाहिए कि आजादी की पहली लड़ाई 'सिपाही विद्रोह' के नायक मंगल पांडेय और उसके बाद अंग्रेजों को नाकों चने चबवाने वाले वीर बाबू कुंवर सिंह कौन थे? क्या अंग्रेजों के खिलाफ जंग लालू यादव के जातीय उन्माद पर लड़ी गई थी? क्या सौ वर्षों की जंग-ए-आजादी में असंख्य आहुतियां देने वाले किसी एक जाति और धर्म के लोग थे?

आरजेडी की बुनियाद जातीय उन्माद पर टिकी है- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आरजेडी की बुनियाद ही जातीय उन्माद और नफरत पर टिकी हुई है. चोर दरवाजे से सत्ता हासिल करने वाला आरजेडी का मकसद एक बार फिर से बिहार को जातीय नफरत की आग में झोंकना है. जंगल और गुंडाराज के खलनायक आरजेडी जाति और धर्म के आधार पर वोटरों का ध्रुवीकरण करने का घृणित प्रयास कर रहा है. वहीं, राज्य में व्याप्त अपराध और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए यह सारा खेल कराया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा.

'बिहार की जनता बीजेपी के साथ'

आलोक मेहता के इस बयान 'दस प्रतिशत वाले तो अंग्रेजों के दलाल थे और मंदिरों में घन्टा बजाते थे' को नेता प्रतिपक्ष ने घोर आपत्तिजनक और विद्वेषतात्मक करार दिया. उन्होंने कहा है कि इस तरह का बयान देकर मंत्री समाज में सवर्णों और सनातनियों के प्रति नफरत और जहर फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं. वहीं, बिहार की जनता बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के साथ है. 

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान, JDU को बताया 'डूबती नाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget