एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफे के सवाल पर क्या दिया जवाब? JDU ने कहा- तुरंत छोड़ देना चाहिए पद

Vijay Kumar Sinha on Resigantion: विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब तक मैं संवैधानिक पद पर हूं तब तक कुछ नहीं बोलूंगा. अभी किसी मुद्दे पर हम अपनी बात नहीं कहेंगे.

पटनाः एनडीए की सरकार में मंत्री रहे और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) ने गुरुवार को कहा कि विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) को विधानसभा स्पीकर के पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा चुका है. यह संविधान, नियम कानून के तहत ही लाया गया. संविधान, नियम कानून में स्पीकर को विश्वास है तो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें.

इधर, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से गुरुवार को कई सवाल पूछे गए कि क्या आप इस्तीफा देंगे? महागठबंधन ने आपके खिलाफ सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. उस दिन आपके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा. सदन में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश कुमार की आपसे बहस हुई थी. नीतीश आपसे नाराज रहते थे. सरकार बदलने का क्या ये भी कारण है? ऐसे एक भी सवालों का जवाब विजय कुमार सिन्हा ने नहीं दिया.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav and Rachel: राजश्री के आने के बाद बदलने लगा तेजस्वी यादव का भाग्य, RJD परिवार को कई जगह मिली जीत

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब तक मैं संवैधानिक पद पर हूं तब तक कुछ नहीं बोलूंगा. स्पीकर पद से मुक्त होने के बाद मैं अपनी बात रखूंगा. अभी किसी मुद्दे पर हम अपनी बात नहीं कहेंगे. बता दें कि विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को विधानसभा आए थे इसी दौरान उनसे बातचीत हुई है.

14 दिन बाद सदन में लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव

बता दें कि महागठबंधन के नेताओं ने मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को दिया था. नियम के अनुसार 14 दिन बाद अविश्वास प्रस्ताव विधानसभा में सदन में लाया जाएगा. 24-25 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. उस दिन सदन में अविश्वास प्रस्ताव सत्तापक्ष लाएगा. इधर, श्रवण कुमार ने यह भी कहा है कि अगर स्पीकर इस्तीफा नहीं देंगे तो कानूनी तौर पर जो कदम उठाना होगा हम लोग वो उठाएंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar New Government: नीतीश की नई सरकार में मंत्री की रेस में कौन-कौन? JDU, RJD और कांग्रेस से आ रहे ये नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget